• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

“गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग” मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल

by Chandra Kumar Shriwas
February 26, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
73
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

“गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग” मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल


*कोरबा*  दादरखुर्द में ‘उड़ती जमीन’ के सनसनीखेज खुलासे के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। समाचार प्रकाशन और आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व अमले को मौके पर उतरने के निर्देश दिए हैं।



‘उड़ती जमीन’ मामले में प्रशासन सख्त: तहसीलदार के निर्देश पर RI व पटवारी की टीम  द्वारा  मौके की भौतिक जांच किया गया ग्राम दादरखुर्द में सरकारी जमीन की हेराफेरी और निजी भूमि को कागजों में शिफ्ट करने के ‘महाघोटाले’ की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कोरबा ने राजस्व निरीक्षक (RI) को विवादित स्थल का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के कड़े निर्देश दिए हैँ।
जांच का मुख्य केंद्र: खसरा नंबर 273 और 274
शिकायत के अनुसार, मूल रूप से ‘बोईरमुड़ा खार’ में स्थित निजी भूमि को जादूगरी दिखाते हुए मुख्य मार्ग की बेशकीमती शासकीय भूमि (खसरा नंबर 273, 274) पर दर्शा दिया गया है। अब राजस्व विभाग की टीम के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच किया गया:
* मौका मुआयना: क्या मौके पर काबिज व्यक्ति वही है जिसका नाम राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाया गया है?
* सीमांकन मिलान: पुराने नक्शों और वर्तमान स्थिति के बीच 2 किलोमीटर के अंतर का तकनीकी विश्लेषण।
* दस्तावेजों की कूट रचना: वर्ष 2016 में धारा 89 के तहत पारित किए गए उस विवादित आदेश की वैधता, जिसके आधार पर यह पूरी शिफ्टिंग हुई।

राजस्व निरीक्षक द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पत्र के अनुसार, 24 फरवरी 2026  विवादित भूमि पर जांच की प्रक्रिया शुरू किया गया। इस दौरान  निम्नलिखित पक्षों से उपस्थित थे:
* कथित भू-स्वामी: पुरुषोत्तम राव घाडगे एवं हरिहर राव।
* स्थानीय प्रतिनिधि: ग्राम दादरखुर्द के सरपंच और संबंधित वार्ड पार्षद।
* राजस्व अमला: हल्का पटवारी और सीमांकन दल की उपस्थिति में बोइर मुड़ा का मौका निरीक्षण किया गया खसरा नंबर 1566, 1570, 1572 एवं अन्य शासकीय नंबरों का भी मिलान किया गया  मौके पर किए जांच जाँच में जो तथ्य सामने आए है के संबंध में आधिकारिक स्पष्टीकरण सार्वजनिक रूप से  सामने नही आई है l उल्लेखनीय हैँ 1566, 1570, 1572 यह वही खसरा नंबर हैँ जो अपने भौतिक स्थान से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए की बेशकीमती मुख्यमार्ग खरमोरा स्थित  शासकीय भूमि खसरा नंबर 273,274  पर लैंडिंग किया हैँ l



शिकायतकर्ता ने  इस मामले में केवल सुधार की नहीं, बल्कि आपराधिक मामला (FIR) दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह बिना विभागीय साठगांठ के संभव नहीं था। यदि भौतिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो तत्कालीन वरीय अधिकारी और तत्कालीन संबंधित पटवारी RI पर भी जांच की आंच आ सकती है।

*> प्रशासनिक रुख के कयास:* सूत्रों के अनुसार, यदि भौतिक सत्यापन में दस्तावेजों और मौके की स्थिति में भिन्नता पाई जाती है, तो तत्काल प्रभाव से रिकॉर्ड को ‘शून्य’ घोषित कर सरकारी जमीन को शासन के मद में वापस लिया जाएगा।*

Tags: "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग" मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षणकौन कौन रडार में शामिल
Previous Post

SECL बिलासपुर के अधिकारी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर किए चार करोड़ रु की ठगी..पुलिस में हुई शिकायत

Next Post

बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,

ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

*बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर*

मानवता - नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बचाया घायल की जान

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist