• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

KORBA BREKING ///बड़ा खुलासा: रेल पटरियों की चोरी नहीं स्टाफ ने ही गबन किया, कबाड़ी को बेचा

by Chandra Kumar Shriwas
February 1, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
260
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

KORBA बड़ा खुलासा: रेल पटरियों की चोरी नहीं स्टाफ ने ही गबन किया, कबाड़ी को बेचा


रेलव

रेल्वे ट्रैक निर्माण सामग्री गबन प्रकरण में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आंतरिक संलिप्तता उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार



कोरबा/// गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के मध्य नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के गबन संबंधी एक गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा गहन जांच उपरांत प्रभावी कार्रवाई की गई है। प्रकरण में शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा थाना कटघोरा में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें रेलवे साइड सिंघिया एवं सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर एवं अन्य सामग्री के गायब होने की सूचना दी गई थी। शिकायत प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के द्वारा शिकायत जांच किया जा रहा था।



जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों, गार्डों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि घटना किसी भी प्रकार की हथियारबंद लूट या बाहरी डकैती की नहीं है, बल्कि यह मामला संस्था के भीतर कार्यरत व्यक्तियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर की गई आंतरिक गबन (Physical Misappropriation) से संबंधित है। जांच के आधार पर थाना कटघोरा में आधार पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 316(5), 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।जांच में सामने आया की:-
🔹 तेजबहादुर पटेल (जेसीबी ऑपरेटर) द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विगत कई महीनों से रेलवे निर्माण सामग्री को चोरी कर कबाड़ी को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया गया। 🔹 राहुल सिंह मरकाम द्वारा भी इस कृत्य में संलिप्तता पाई गई।

🔹 जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों को भ्रामक जानकारी देने हेतु दबाव बनाया गया, जिससे प्रारंभिक स्तर पर घटना को बाहरी लूट के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन, रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े एवं नगद राशि जप्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 25,06,000/- रुपये है।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रेलवे संपत्ति एवं सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के गबन, विश्वासघात अथवा आपराधिक कृत्य के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: KORBA बड़ा खुलासा: रेल पटरियों की चोरी नहीं स्टाफ ने ही गबन कियाकबाड़ी को बेचा
Previous Post

औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखनलाल देवांगन

Next Post

BREKING NEWS /वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ को धन अर्जीत करने के उदेश्य से छल…. देखे वीडियो

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

BREKING NEWS /वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ को धन अर्जीत करने के उदेश्य से छल.... देखे वीडियो

बजट पर प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़//कोरबा:-ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति की ओर से केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने इसे भूविस्थापित और किसानो के लिए निराशाजनक बताया है ।

केंद्रीय बजट से भू-विस्थापित और किसान ठगा महसूस कर रहे हैं: ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

लावण्य प्रधान ने बढ़ाया कोरबा जिले का मान,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड में स्वर्ण पदक,दिल्ली में सम्मानित की गईं, डीएव्ही स्कूल कुसमुण्डा में अध्ययरत हैं लावण्या

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist