34
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बांकी मोंगरा से शुक्ला खार से पहले, कटघोरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क पर मवेशी को टक्कर मारी और उसके बाद बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान तथा दुर्घटना के पूरे कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

