--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के पास ग्राम ढपढप में भव्य हनुमंत कथा का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के पास ग्राम ढपढप में भव्य हनुमंत कथा का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

by Vimal Kumar
35 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा ढपढप में पहली बार बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने जा रहा है

बांकी मोंगरा से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय शासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
करीब 44 एकड़ क्षेत्र में तैयार किए गए कथा स्थल पर विशाल पंडाल का डोम निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पंडाल के अंदर टेंट, बिजली, पानी और कूलर जैसी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, कथा स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी अंतिम चरण में है।
हनुमंत कथा से पहले 27 मार्च को नवरात्रि की नवमी के अवसर पर एक ऐतिहासिक और विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ढेलवाडीह स्थित मरकी माता मंदिर परिसर से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें लगभग 21 हजार कलश शामिल होने का अनुमान है।
आयोजकों के अनुसार, इस भव्य कलश यात्रा में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा ढेलवाडीह से शुरू होकर अरदा चौक होते हुए ग्राम ढपढप के कथा स्थल पर समाप्त होगी।
“अपना घर सेवाश्रम” के राणा मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। पूरे पांच दिवसीय आयोजन में लगभग 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।
यह आयोजन कोयलांचल क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh