--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा  ब्रेकिंग न्यूज़ आज कुछ देर पहले बांकी बस्ती, 2 नंबर रोड पर यात्रियों से भरी फोर्स (तूफान) गाड़ी पलट गई

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा  ब्रेकिंग न्यूज़ आज कुछ देर पहले बांकी बस्ती, 2 नंबर रोड पर यात्रियों से भरी फोर्स (तूफान) गाड़ी पलट गई

by Vimal Kumar
48 views

संपादक विमल कुमार


छत्तीसगढ़ | कोरबा (बांकीमोंगरा)
जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ‘बाकी दो नंबर’ में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तूफान वाहन (CG-11-BJ-9084) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
1. कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग कोरबा दादर से बांकीमोंगरा के कसरेगा क्षेत्र में एक कार्यक्रम (चौथिया) में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय कसरेगा से 4 नंबर होते हुए कोरबा दादर की ओर जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित वाहन पहले स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराया और उसके बाद कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरा।
2.चालक फरार
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
3.घायलों का इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को SECL अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
4.पुलिस जांच जारी
मौके पर दर्री सीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद है। अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh