--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकीमोंगरा के गजरा चौक में विनायक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, नगर पालिका परिषद सोनी विकास झा के द्वारा क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य दवा की सुविधा          

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकीमोंगरा के गजरा चौक में विनायक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, नगर पालिका परिषद सोनी विकास झा के द्वारा क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य दवा की सुविधा          

by Vimal Kumar
23 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा/कोरबा। बांकीमोंगरा के गजरा चौक स्थित विनायक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।विनायक मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में एक और मेडिकल स्टोर खुलने से आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें दवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विनायक मेडिकल स्टोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh