--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बाँकीमोंगरा में पानी को लेकर बढ़ा जनाक्रोश, पार्षदों ने प्रशासन को चेताया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बाँकीमोंगरा में पानी को लेकर बढ़ा जनाक्रोश, पार्षदों ने प्रशासन को चेताया

by Vimal Kumar
22 views

संपादक विमल कुमार

बाँकीमोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र में लगातार कई दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंचने से नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बढ़ती समस्या को लेकर विपक्षी पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुधारने की मांग रखी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन इंजीनियर शिव बर्मन को सौंपा गया।पार्षदों का कहना है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पहले ही जल संकट की संभावना से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन आवश्यक तैयारियां नहीं होने के कारण आज कई वार्डों के लोग पानी की किल्लत झेलने को मजबूर हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि पेयजल वितरण व्यवस्था को शीघ्र सुचारू किया जाए, सभी प्रभावित वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा समस्या के पूर्ण समाधान तक टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।इस पर इंजीनियर शिव बर्मन ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक समस्या है वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।विपक्षी पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, संदीप डहरिया, हेमंत साहनी, राजकुमार मिश्रा, राजकुमारी बंसी दास, संतोष मिश्रा और नंदलाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh