--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं राष्ट्र समृद्धि की कामना हेतु हनुमान चौक में सामूहिक प्रार्थना एवं महाआरती

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं राष्ट्र समृद्धि की कामना हेतु हनुमान चौक में सामूहिक प्रार्थना एवं महाआरती

by Vimal Kumar
17 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा, 10 जून 2026                                         

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को बांकी मोंगरा मंडल द्वारा गेवरा बस्ती स्थित हनुमान चौक में विशेष प्रार्थना उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकटमोचक भगवान हनुमान के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप एवं महाआरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री अजय दुबे तथा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विजय राठौड़, सुनीता पाटिल, अनीता राजपूत, वीरेंद्र श्रीवास, शालिग्राम दुबे, सुंदर बंजारे, प्रणय मिश्रा, गुरुदीप सिंह, जितेंद्र साहू, संतोष राठौर, शशि साहू, श्रवण यादव, सरवन यादव, राहुल केवट, रितेश सिंह, राकेश पटेल, राजेश पटेल, कमल सिंह, जनक राम, अविनाश पटेल, रविंद्र पटेल, अभिलाष यादव, निर्मला रात्रे, रूपेश पासवान, भोली विश्वकर्मा, शारदा यादव एवं रीता साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रवण यादव ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन बांकी मोंगरा मंडल के अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh