--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पीएम श्री सेजेस बांकीमोंगरा में नन्हें विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला, पारदर्शी लॉटरी से हुए प्रवेश

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पीएम श्री सेजेस बांकीमोंगरा में नन्हें विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला, पारदर्शी लॉटरी से हुए प्रवेश

by Vimal Kumar
35 views

संपादक विमल कुमार

पीएम श्री सेजेस बांकीमोंगरा में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के माहौल में सम्पन्न हुई। कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आयोजित लॉटरी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों के नाम घोषित होते ही पालकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजीत केंवट, विधायक प्रतिनिधि श्री जनक राम यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री मोहन लदेर, वार्ड पार्षद श्री लोकनाथ सिंह तंवर एवं पार्षद श्री अश्वनी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे द्वारा की गई, जिन्होंने पालकों को प्रवेश प्रक्रिया, शासन के दिशा-निर्देश एवं लॉटरी के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद क्रमवार कक्षावार लॉटरी निकाली गई।

कक्षा दूसरी और तीसरी में एक-एक सीट रिक्त होने के कारण शासन के नियमानुसार बालिका वर्ग को प्राथमिकता देते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं कक्षा चौथी की दो रिक्त सीटों के लिए भी लॉटरी कर विद्यार्थियों का चयन किया गया।

सबसे अधिक उत्साह कक्षा पहली की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर देखने को मिला, जहां निर्धारित 50 सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। अभिभावक पूरे समय प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखते रहे। विद्यालय प्रशासन ने पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई।

प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे के नेतृत्व तथा शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए बेहतर शिक्षा और संस्कार देने का भरोसा जताया।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh