--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सक्ती में दर्दनाक हादसा: Vedanta Limited के पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत, 30+ घायल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सक्ती में दर्दनाक हादसा: Vedanta Limited के पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत, 30+ घायल

by Vimal Kumar
42 views

संपादक विमल कुमार

सक्ती (छत्तीसगढ़), 14 अप्रैल 2026:

छत्तीसगढ़ के Sakti जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौतों की पुष्टि की है। इनमें से 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज जारी = अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 18 मजदूरों को Fortis Hospital Raigarh में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। इसके अलावा कुछ घायलों को Raigarh Medical College Hospital भेजा गया है।

दोपहर 2 बजे हुआ विस्फोट = बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब बड़ी संख्या में मजदूर प्लांट के अंदर काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के तुरंत बाद प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और बॉयलर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh