--:--
Home Uncategorized आस्था और उमंग का महापर्व: बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजपा नेता विकास झा ने दी दीपावली एवं छठ की बधाई

आस्था और उमंग का महापर्व: बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजपा नेता विकास झा ने दी दीपावली एवं छठ की बधाई

by shriwashkchandra@gmail.com
4 views



बांकीमोंगरा (कोरबा)। दीपों के पावन त्योहार दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष  सोनी विकास झा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष व प्रखर भाजपा नेता  विकास झा ने समस्त बांकीमोंगरा नगर वासियों सहित पूरे कोरबा जिले और प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई संदेश दिया है।
अपने शुभकामना संदेश में पालिका अध्यक्ष  सोनी विकास झा ने कहा कि दीपावली का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि नगर का प्रत्येक परिवार खुशहाली से परिपूर्ण हो और बांकीमोंगरा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इसके साथ ही, उन्होंने सूर्य उपासना और स्वच्छता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भास्कर और छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और संपूर्ण क्षेत्र में सुख-शांति का वास हो।
भाजपा नेता और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विका

स झा ने भी बधाई देते हुए कहा कि त्योहार हमारे समाज में आपसी भाईचारे, समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।  झा ने विश्वास व्यक्त किया कि त्योहारों का यह उल्लास क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और खुशहाली का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेतृत्व के इस बधाई संदेश से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh