
DHT अस्पताल प्रबंधन का फार्मेसी संचालक सुशील राय और नवीन द्विवेदी पर 65 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप
अंबिकापुर के DHT अस्पताल के संचालक ने फार्मेसी संचालक सुशील राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सुशील राय ने पहले अस्पताल परिसर में फार्मेसी की दुकान संचालन के लिए पार्टनरशिप की थी। पिछले 7-8 वर्षों से वह अस्पताल परिसर में ही फार्मेसी की दुकान संचालित कर रहे थे और दुकान संचालन के साथ-साथ अस्पताल के कार्यों में भी सहयोग करते थे।
अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि अस्पताल में कथित गड़बड़ियां पाए जाने के बाद प्रबंधन की ओर से सुशील राय को दुकान खाली करने और अस्पताल से दूर रहने के लिए लिखित एवं मौखिक रूप से कहा गया था। आरोप है कि दुकान खाली करने की बात सुनकर सुशील राय नाराज हो गए और अस्पताल के बैंक खाते में अपना निजी मोबाइल नंबर जुड़वाकर नेट बैंकिंग के माध्यम से करीब 65 लाख रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए।

अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत बैंक और पुलिस से की, जिसके बाद बैंक प्रबंधन द्वारा सुशील राय के खाते को होल्ड कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि सुशील राय और नवीन द्विवेदी नामक व्यक्ति के द्वारा अस्पताल में कई बार जांच करवाकर प्रबंधन पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि उनसे एकमुश्त 25 लाख रुपये देने या हर महीने 5 लाख रुपये देने की मांग की गई और ऐसा नहीं करने पर अम्बिकापुर में अस्पताल संचालन नहीं करने देंगे कि धमकी दी गई।
अस्पताल प्रबंधन का यह भी आरोप है कि संचालक दंपति को गोली मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक गालियां भी दी गईं। अस्पताल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को लेकर सरगुजा पुलिस में कई बार शिकायत दर्ज कराई है।
VO 02 फिलहाल सरगुजा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

