--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बांटे 48 हितग्राहियों को राशन कार्ड, खिले चेहरे।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बांटे 48 हितग्राहियों को राशन कार्ड, खिले चेहरे।

by Vimal Kumar
19 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में जनहित के कार्यों को गति देते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के हाथों 48 जरूरतमंद हितग्राहियों को नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। लंबे समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों के चेहरे राशन कार्ड पाते ही खुशी से खिल उठे। जिसमें से कुछ हितग्राहियों ने सुशासन तिहार शिविर में आवेदन दिये हुए थे।

निःशुल्क बन रहे हैं राशन कार्ड: किसी के झांसे में न आएं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने वार्डवासियों से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के नागरिकों से अपील है कि राशन कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। जिन भी नागरिकों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें। वे स्वयं नगर पालिका परिषद कार्यालय में आकर अपना फॉर्म जमा करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

हितग्राहियों ने जताया आभार;
राशन कार्ड प्राप्त करने वाले 48 हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार विष्णु देव साय, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा और मुख्य पालिका अधिकारी सहित पूरे अधिकारियों का सहृदय आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि कहना कि इस कार्ड के मिलने से अब उन्हें राशन मिलने में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh