--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़  जिला कोरबा ओपन स्कूल रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में 58.39% और 12वीं में 71% विद्यार्थी सफल

छत्तीसगढ़  जिला कोरबा ओपन स्कूल रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में 58.39% और 12वीं में 71% विद्यार्थी सफल

by Vimal Kumar
34 views

संपादक विमल कुमार

रायपुर। द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को घोषित कर दिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन से परिणाम जारी किए।

विद्यार्थी अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट तथा रिजल्ट पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

10वीं का रिजल्ट: 58.39 प्रतिशत छात्र हुए पास

हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में कुल 33,893 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 31,852 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 39 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया।

जारी किए गए कुल 31,813 परिणामों में से 18,578 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। इस प्रकार परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।

12वीं का रिजल्ट: 71 प्रतिशत रहा परिणाम

हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में कुल 40,256 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें से 38,883 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 3,682 विद्यार्थी आरटीडी योजना के अंतर्गत शामिल थे।

विभिन्न कारणों से 40 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया। कुल 34,961 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया, जिनमें 24,823 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मंत्रालय में हुई घोषणा

रिजल्ट घोषणा के दौरान , सहित एवं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh