--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा डेली मार्केट पुनर्निर्माण को लेकर सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश, 12 मई को नगर पालिका घेराव की चेतावनी बांकी मोंगरा

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा डेली मार्केट पुनर्निर्माण को लेकर सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश, 12 मई को नगर पालिका घेराव की चेतावनी बांकी मोंगरा

by Vimal Kumar
28 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा के डेली सब्जी मार्केट के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं ने एकजुट होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनप्रतिनिधि भागवत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।बैठक में उपस्थित विक्रेताओं ने कहा कि डेली मार्केट की जर्जर स्थिति के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।इस संबंध में सब्जी विक्रेताओं ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में 13 अप्रैल 2026 को नगर पालिका घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से आंदोलन स्थगित करना पड़ा था।इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को पुनः नगर पालिका प्रशासन को पत्र सौंपकर अंतिम नोटिस दिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यदि डेली मार्केट पुनर्निर्माण की मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 12 मई 2026, मंगलवार को नगर पालिका परिषद का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।विक्रेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।ज्ञापन की प्रतिलिपि नगरीय प्रशासन मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, कलेक्टर कोरबा, पुलिस अधीक्षक, कटघोरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, एसडीएम कटघोरा, नगर पालिका अध्यक्ष तथा थाना प्रभारी बांकीमोंगरा को भी भेजी गई है।बैठक में प्रकाश साहू, रामप्रसाद, संतोष, मनोज, आशीष, ननकी राठौर, श्रवण साहू, लक्ष्मीन, विपत राम, मीना सिंह, रौशन सिंह, राजू साहू, निर्मला बाई, संतोषी केवंट, सरस्वती, कमला सहित बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh