--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील

by Vimal Kumar
34 views

संपादक विमल कुमार

🚨 शादी, घूमने या यात्रा पर जाने से पहले घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील

🚨 घर लॉक करने, कीमती सामान सुरक्षित रखने एवं CCTV लगाने सहित जरूरी सावधानियों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

🚨 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की सलाह दी गई।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा नगरवासियों को घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां अपनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शादी समारोह, घूमने या यात्रा पर जाने से पहले अपने घर की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि चोरी एवं अन्य अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों को सलाह दी गई है कि घर से बाहर जाने से पूर्व सभी दरवाजे एवं खिड़कियों को अच्छी तरह लॉक करें तथा कीमती सामान, नगदी एवं आभूषण सुरक्षित स्थान या बैंक लॉकर में रखें। इसके साथ ही घर की देखरेख के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जिम्मेदारी दें तथा अपने विश्वसनीय पड़ोसियों को बाहर जाने की जानकारी अवश्य दें।

पुलिस द्वारा यह भी कहा गया है कि घर में CCTV कैमरा लगवाना सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी है तथा अनजान व्यक्तियों से घर संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। घर से निकलने से पहले बिजली, गैस एवं पानी आदि की अच्छी तरह जांच कर ही बाहर जाएं।

यात्रा पर जाने वाले परिवारों को सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन या यात्रा संबंधी जानकारी तुरंत साझा नहीं करने, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा अपने सामान एवं दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112 का उपयोग करें।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान एवं पुलिस कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh