--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

by Vimal Kumar
30 views

संपादक विमल कुमार

🚨 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 50 गिरफ्तारी वारंटी, 26 स्थायी वारंटी शामिल

🚨 दो दिवस में कुल 76 गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 27.04.2026 एवं 28.04.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27.04.2026 को कार्यवाही के दौरान 07 स्थायी वारंटी एवं 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, वहीं दिनांक 28.04.2026 को 19 स्थायी वारंटी एवं 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए।

इस प्रकार दो दिवस के भीतर कुल 26 स्थायी वारंटी एवं 50 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर कुल 76 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इन पर सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।

🚨 कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील 🚨

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री संबंधी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh