--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कोरबा जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा’

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा’

by Vimal Kumar
36 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा, 24 मार्च 2026/
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनके मामलों की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पाकशाला की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, स्नानागार एवं शौचालयों की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया।
जेल परिसर में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन व्यवस्था तथा बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए बाहरी परिसर में शेड की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं जेल लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, ताकि कोई भी बंदी न्याय से वंचित न रहे।
इस अवसर पर कु. मयूरा गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डिम्पल,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्री देवेंद्र पटेल अतिरिक्त कलेक्टर कोरबा, श्री नीतिश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, विजय लक्ष्मी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, डी.डी.ए. श्री डी पी एन कंवर, श्री बजरंग साहू तहसीलदार, सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री नवीन पटेल उपस्थित रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh