--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा शांति और भाईचारे के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मना होली पर्व

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा शांति और भाईचारे के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मना होली पर्व

by Vimal Kumar
43 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा/कोरबा: 05मार्च 2026/
बांकी मोंगरा क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।
दूसरे दिन लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर कटाईनार वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh