--:--
Home उद्योग छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पर फूटा आक्रोश, बांकी मोंगरा में तीन घंटे रहा चक्काजाम

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पर फूटा आक्रोश, बांकी मोंगरा में तीन घंटे रहा चक्काजाम

by Vimal Kumar
50 views

संपादक विमल कुमार

(कोरबा) बांकी मोंगरा क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में लगातार अनियमितता, राशन वितरण में लापरवाही और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के विरोध में कुदरीपारा वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज नागरिकों ने पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी शामिल हुए। वार्डवासियों का आरोप है कि 2 नंबर बस्ती में संचालित राशन सोसाइटी के संचालक द्वारा नियमित रूप से राशन नहीं दिया जाता, मनमानी की जाती है और उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही उन्होंने सोसाइटी को कुदरीपारा में ही संचालित करने की मांग भी उठाई।नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद मधुसूदन दास के साथ ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद और पार्षद संदीप डहरिया भी मौके पर मौजूद रहे। सूचना मिलते ही तहसीलदार, खाद्य अधिकारी और थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद मधुसूदन दास के साथ ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद और पार्षद संदीप डहरिया भी मौके पर मौजूद रहे। सूचना मिलते ही तहसीलदार, खाद्य अधिकारी और थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।अधिकारियों ने सोसाइटी संचालक को बुलवाकर सख्त हिदायत दी कि किसी भी उपभोक्ता को आगे से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुनः शिकायत मिलने पर दुकान का आबंटन निरस्त कर अन्य को सौंपने की चेतावनी भी दी गई।संचालक द्वारा सभी शर्तें मानने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद नगर की अन्य शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भी हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh