--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, CG12BT 4120 ट्रैक्टर जब्त थाना में किया गया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, CG12BT 4120 ट्रैक्टर जब्त थाना में किया गया

by Vimal Kumar
51 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा (गंगा नगर सुमेधा):
गंगा नगर सुमेधा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग ने CG12BT 4120 नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। दस्तावेज नहीं मिलने पर विभाग ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटघोरा नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मड़वाढोड़ा क्षेत्र में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नदी किनारे और रिहायशी इलाके के पास बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया गया था। इस भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।

इस मौके पर भारी मात्रा में डंप की गई रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया, वहीं कार्यवाही के दौरान रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को भी रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया गया है।

जब्त किए गए ट्रैक्टर और रेत के मामले को खनिज विभाग को अवगत कराते हुए जप्त ट्रैक्टर को थाना बांकीमोंगरा रखा गया है, ताकि संबंधितों पर भारी जुर्माना लगाया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति रेत का भंडारण या परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्यवाही और भी सघन रूप से चलाई जाएगी।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh