--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा चरित्र शंका के कारण ढेलवाडीह में गैंती से मारकर पति ने ली पत्नी की जान

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा चरित्र शंका के कारण ढेलवाडीह में गैंती से मारकर पति ने ली पत्नी की जान

by Vimal Kumar
60 views

संपादक विमल कुमार             

कटघोरा तहसील के अंतर्गत ढेलवाडीह गांव मे कल रात्रि एक हत्याकांड से पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी..
एस ई सी एल ढेलवाडीह के मुख्यद्वार के पास बनी बस्ती में जहाँ लोग भोजन बनाने मे व्यस्त उसी दरमियान हुए इस हत्याकांड में पूरे गांव मे कोहराम मच गया चीख पुकार सुनकर देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भिड़ इकट्ठी हो गयी..
प्राप्त जानकारी के अनुसार रैना यादव 34 वर्ष का विवाह ग्राम रंजना निवासी तुलसी यादव 40 वर्ष के साथ हुआ था.
विवाह के बाद भी इनकी कोई संतान नही होने कि वजह से दोनों के बिच आये दिन झगड़ा होता था .
बताया जाता है कि तुलसी यादव बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ती का था और रिस्तेदारो से उसके सम्बन्ध अच्छे नही थे.. गुस्से मे विवाद होने पर अपनी पत्नी के उपर कई लोगों के साथ अफेयर होने एवं बच्चा ना होने कि बात पर मार पीट करता था. इससे नाराज होकर रैना यादव महज 5 किलोमीटर दूर स्थित अपनी मायका आ जाती थी.
घटना के कुछ दिन इसी तरह मार पीट से नाराज होकर अपनी मायके आ गयी थी. अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए नशे कि हालत में कल शाम7 बजे ढेलवाडीह आया और वापस ससुराल वापस जाने को बोला परन्तु रैना यादव के बार बार माना करने से क्षुब्ध होकर मार पीट करने लगा विवाद ज्यादा बढ़ने पर घर मे पड़े हुवे गैंति से बड़ी निर्ममता से ताबड़तोड़ 4 वार करके अपनी पत्नी की नृषन्स हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गया..
जानकारी के अनुसार तुलसी वहां से सीधा आपने घर गया अपने परिवार के सदस्यों से मिला उसके पश्चात दीपका थाना पहुंचा वहां पहुंचकर पुरी कहानी बताकर अपना आत्म समर्पण कर दिया..
चुंकि घटना स्थल कटघोरा थाना अंतर्गत आता है इसलिये रात्रि में ही आरोपी को कटघोरा थाने के सुपुर्द कर दिया गया..
वहीं रात्रि मे ही पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश कि सीनाख़्ती के पश्चात पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था. लाश को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गये ऐसा खौफनाक नजारा लोगो से देखा नही गया गैंति का एक वार महिला के मुह मे लगा जो जबड़े को तोड़ती हुई सर के आर पार हो गया आरोपी के ऐसे घिनौने और इतनी क्रूरता से ऐसा सांघेतिक वार को देखकर लोगों की आँखे फटी की फटी रह गयी..
पोस्ट मार्टम के पश्चात घर आने के पश्चात परिवार एवं रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के रुदन से गांव मे शोक की लहर फैल गयी इस विभत्स हत्याकांड के कारण पूरे गांव में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुवा गयी

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh