--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया आशीर्वाद।

by Vimal Kumar
56 views

  संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया आशीर्वाद।

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान क्षेत्र में भक्ति का वातावरण निर्मित हो गया है। इस भव्य आयोजन के विशेष अवसर पर प्रखर समाजसेवक और भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कथा स्थल पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान कथावाचक पंडित श्याम दुबे द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं का मार्मिक और संगीतमय वर्णन किया गया, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे। भजनों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विकास झा ने क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन जीने की सही राह दिखाती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी भाईचारे का संचार होता है। बांकीमोंगरा की पावन धरा पर इस आयोजन का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में न केवल बांकीमोंगरा बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समापन पूर्णाहूति और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए विकास झा ने आयोजन समिति के सदस्य वार्ड क्रमांक 05 पार्षद फणीधर कर्ष, अधिवक्ता अमित सिन्हा, अखिलेश सिंह ( मल्लू ) व उनके टीम का सहरानीय करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विकास झा के साथ युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा, नकूल पटेल, प्रमोद खांडे, अनूपम दास, देव राजपूत, विकास सोनी व अजीत कुमार भी शामिल हुए।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh