--:--
Home Uncategorized नए साल के पहले दिन सड़क हादसा, दर्री पुलिया पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, सभी सवार सुरक्षित

नए साल के पहले दिन सड़क हादसा, दर्री पुलिया पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, सभी सवार सुरक्षित

by chandra kumar Shriwas
141 views

कोरबा) नए वर्ष के पहले ही दिन कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना का खाता खुल गया। बुधवार अपरान्ह करीब 2 बजे दर्री ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी सवार को गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किया कार क्रमांक CG12 BT 7957 और मारुति डिजायर क्रमांक CG12 BC 3147 दर्री पुलिया पर आमने-सामने टकरा गईं। किया कार के चालक एवं मालिक भाटापारा निवासी राहुल एक्का ने बताया कि वे किसी निजी कार्य से भाटापारा से कोरबा आ रहे थे। जैसे ही वे दर्री ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही मारुति डिजायर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोरबा की ओर से आ रही डिजायर कार की दिशा घूम गई और वह दर्री पावर प्लांट की ओर मुड़ गई। हादसे में दोनों कारों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि इस भीषण हादसे के बावजूद किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों में लगे एयरबैग खुल जाने से चालकों और सवारों की जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना निरीक्षक नागेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को संभाला। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से नए वर्ष में भी सुरक्षित और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh