--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा मेँ बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के स्कूलों की गणतंत्र दिवस पर पहली बार होगा भव्य सामूहिक आयोजन, एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा मेँ बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के स्कूलों की गणतंत्र दिवस पर पहली बार होगा भव्य सामूहिक आयोजन, एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति

by chandra kumar Shriwas
175 views
सांपदक 👉विमल कुमार
भारत के राष्ट्रीय पर्व के 77वें गणतंत्र दिवस को बांकीमोंगरा में इस वर्ष पहली बार बेहद गौरवशाली और भव्य तरीके से मनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए बांकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों की बैठक हुई…
राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से नगर के नागरिकों को एक मंच प्रदान कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय पर्व मानने का निर्णय बैठक मे सर्वसम्मती से लिया गया.. 
प्रातः 8 बजे बच्चे अपने अपने स्कूलों से प्रभात फेरी लगाते हुवे गजरा स्टेडियम पहुंचेगे उसके पश्चात ध्वजारोहन का कार्यक्रम होगा..
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी  जिसमें बच्चे देशभक्ति गीतों, नृत्यों एवं नाटक के माध्यम से देश की आजादी की गाथा और विविधता में एकता का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि इस मंच के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत  किया जाएगा. उन्होने कहा की बच्चे अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इस दिन को  ऐतिहासिक बनाएंगे।
कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों  एवं पालिका क्षेत्र से आये विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था पुख्ता करने हेतु निर्देश दिया..
 बांकीमोंगरा के बच्चे अपनी प्रस्तुतियों से इस दिन को ऐतिहासिक बनाएंगे।
बैठक के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष ,पालिका के मुख्य अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, जनप्रतिनिधि विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य – शिक्षक सहित पालिका के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh