--:--
Home Uncategorized बाँकी मोंगरा थाने में नववर्ष को लेकर की गई शांति समिति की बैठक, जाने क्या – क्या दिया गया दिशा निर्देश।-

बाँकी मोंगरा थाने में नववर्ष को लेकर की गई शांति समिति की बैठक, जाने क्या – क्या दिया गया दिशा निर्देश।-

by chandra kumar Shriwas
157 views

नववर्ष 2026 को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस इकाइयों को विशेष सतर्कता, चेकिंग एवं निगरानी अभियान के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देश में जिले के सभी थाना एवं चौकियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में सभी व्यापारी वर्ग एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर निर्धारित समय पर दुकान बंद करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा रात्रिकालीन समय में अनावश्यक रूप से दुकानें खुली न रखने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
साथ ही व्यापारियों को यह भी समझाइश दी गई कि बैंक में नगद राशि जमा करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें, किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने साथ रखें, अकेले न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
इसी बैठक में डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा एवं डेसिबल मानक का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा निर्धारित समय पर डीजे बंद करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh