--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मे कुछ दिन पहले हुआ था मंगल भवन का भूमि पूजन 96 लख रुपए का नगर पालिका निगम के तरफ से आज कुछ ग्रामीण द्वारा काम को रोका गया यह बोलकर यह जमीन मेरा है.

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मे कुछ दिन पहले हुआ था मंगल भवन का भूमि पूजन 96 लख रुपए का नगर पालिका निगम के तरफ से आज कुछ ग्रामीण द्वारा काम को रोका गया यह बोलकर यह जमीन मेरा है.

by chandra kumar Shriwas
177 views

नगर पालिका बांकी मोंगरा के द्वारा गजरा स्टेडियम के पास 96 लाख की लागत से नगर का पहला मंगल भवन बनाने के लिए   विगत 8 जनवरी को धूमधाम से भूमिपूजन किया गया था उसके पश्चात जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी मशीन से जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा था आज नींव डालने हेतु जेसीबी मशीन से काम चल रहा था की ग्राम गजरा की महिला समिति काम रुकवाने हेतु जेसीबी के सामने आकर बैठ गयी.. काम बंद होने की ख़बर पाकर आनन फानन मे नगर पालिका अमला सक्रिय हुवा दल बल के साथ एवं बांकी मोंगरा पुलिस के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा…कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करने वाली महिलाओं को नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने समझाइस दी पर ग्रामीण इस जगह पर मंगल भवन नही देंगे की जिद पर अड़े रहे.. नगर पालिका की महिला कर्मचारियों एवं ग्रामीण महिलाओं की बिच धक्का मुक्की की स्थति पैदा हो गयी और बहुत दर तक दोनों पक्षों के बिच हुज्जतबाजी होती रही..

 इसी बिच ग्रामीणों की नेतृत्व कर रही जाम बाई ने आत्मदाह करने की घोषणा करते हुवे अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क ली अप्रिय स्थिति को बांकी पुलिस की तत्परता से सुलझाया जा सका.. ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे की गजरा ग्राम की सारी जमीनों को एस ई सी एल ने कौड़ियों के भाव मे अधिग्रहित कर ली थी जिनमे एस ई सी एल के कर्मचारियों के लिए आवास,हॉस्पिटल,गार्डन, स्टेडियम बनायीं गयी, परन्तु जिन जमीनों का एस ई सी एल के द्वारा उयोग नही हुवा उन जमीनों पर कृषक खेती कर गुजर बसर कर रहे हैं..

पूर्व प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष ने कहा लोगों के मंगल कार्यों के लिए काम खर्च पर अच्छी मंगल भवन  भवन की बरसों से नगर की जनता की मांग थी ऐसे जनहित के कार्यों मे रुकावट पैदा करना निंदनीय ही नही वरण अक्षम्य् है. नगर के विकास कार्यों को पुरी प्रतिबद्धता के साथ पुरा करना सभी की जिम्मेदारी है इसे पुरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh