• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Chhattisgarh News

आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
in Chhattisgarh News
0
0
SHARES
98
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



अपराध क्र.: 196/2026
धारा: 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
—
◼️ आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार
◼️ अलग-अलग दिन एवं समय पर कार्यवाही कर पुलिस ने सट्टा गिरोह की कड़ियों को जोड़ा
◼️ कई लाखो रूपये के सट्टा रकम के लेन-देन में प्रयुक्त 05 नग मोबाइल किया गया जप्त।
◼️ सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही जारी, गिरोह का चैन-सर्कल किया जा रहा ध्वस्त
—
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है —

पुलिस अधीक्षक  प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों में संचालित अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने एवं सट्टा नेटवर्क के चैन-सर्कल को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
      उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा सतत निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।
                 दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना पर प्रारंभिक रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी भुपेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न बेटिंग एप्स के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा क्यूआर कोड जनरेट कर एवं आईडी-पासवर्ड विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराकर सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
         प्रारंभिक जांच में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की गई, जिसमें क्रमिक रूप से अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा अलग-अलग दिन एवं समय पर योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए इस संगठित सट्टा गिरोह के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
                 जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा बैंक खातों एवं डिजिटल पेमेंट एप्स (PhonePe आदि) के माध्यम से सट्टा रकम का लेन-देन किया जा रहा था तथा जीत-हार की राशि का वितरण भी इसी माध्यम से किया जाता था।
                आरोपी पिंटू जायसवाल एवं संजय केंवट द्वारा अपने बैंक खातों एवं मोबाइल एप्स को सट्टा रकम के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया है।
                सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 05 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
—
अब तक गिरफ्तार आरोपीगण —
1. भुपेन्द्र राठौर, उम्र 28 वर्ष, रानीसागर पारा, सक्ती
2. चंद्रेशकुमार राठौर, उम्र 32 वर्ष, नंदौर खुर्द
3. मुकेश अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, स्टेशन रोड, सक्ती
4. पिंटू जायसवाल, उम्र 24 वर्ष, झूलकदम, सक्ती
5. संजय केंवट, उम्र 28 वर्ष, ग्राम गढ़गोढ़ी
—
◾ ◾  विशेष बिंदु —◾◾

◾यह कार्यवाही एक संगठित एवं बड़े आईपीएल सट्टा गिरोह के विरुद्ध की गई है।
◾पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
◾गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।
◾सट्टा नेटवर्क के संपूर्ण चैन-सर्कल को ध्वस्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
—
सक्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Tags: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

Next Post

*पसान में इण्डेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, एजेंसी संचालक पर गाली गलौज का भी आरोप*

Related Posts

हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से था फरार,

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

अपराध क्र. 280/2024  धारा 296,351(3),115(2),332(सी) बी. एन. एस *ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के...

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

बिलासपुर जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बोदरी से एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सीएमओ प्रदीप मिश्रा...

Big breking :-1 किलोग्राम सोने का बिस्किट 10 लाख में सौदा,, आरोपी गिरफ्तार,,देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
May 2, 2026
0

अपराध क्रमांक – 99/2026धारा – 318(2)(4), 225, 112(2), 3(5) बी.एन.एस.घटना का संक्षिप्त विवरण :प्रार्थी उमेन्द्र साहू निवासी तिलकपुर जिला मुंगेली...

टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

by Chandra Kumar Shriwas
April 29, 2026
0

बिलासपुर -10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद...

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही….. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
March 26, 2026
0

*  एसीबी बिलासपुर की मुंगेली जिले में बड़ी  ट्रैप कार्यवाही।* * अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और...

BREKING NEWS /वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ को धन अर्जीत करने के उदेश्य से छल…. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
February 1, 2026
0

दिनांक 1.02.2026 थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)अपराध क्र. 32/2022 धारा 420,34 भादवि प्रार्थी के वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी...

Next Post

*पसान में इण्डेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, एजेंसी संचालक पर गाली गलौज का भी आरोप*

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

*पसान में 'जंगल राज', ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, 'गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ' जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव.......डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist