• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

SECL बिलासपुर के अधिकारी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर किए चार करोड़ रु की ठगी..पुलिस में हुई शिकायत

by Chandra Kumar Shriwas
February 25, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
399
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धमेन्द्र कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक- खनन) जो कि एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर के भू- राजस्व विभाग में पदस्थ है एवं उसके सहयोगी रोहित कुमार जाटवर (रियल स्टेट कारोबारी) तथा द्वारिका प्रसाद टंडन (वरिष्ठ प्रबंधक – मानव संसाधन) के द्वारा सुनियोजित तरीके से आवेदको को रियल स्टेट में निवेश करके तीन गुना लाभ प्राप्त करने का झांसा देकर 2,28,81,197/- (दो करोड़ अ‌ट्ठाईस लाख इक्यासी हजार एक सौ संतानबे रुपये) राशि की धोखाधड़ी किये



हम सभी आवेदक कोरबा जिले के एस.ई.सी.एल. ढेलवाडीह कॉलोनी एवं उसके आस पास के अन्य गांवों/ कस्बों में निवासरत् है एवं एस.ई.सी.एल. के विभिन्न खदानों में या अन्य संस्थनों  पर कार्यरत् है।

एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर के भू राजस्व विभाग में पदस्थ धमेन्द्र कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक- खनन) एवं उसके सहयोगी रोहित कुमार जाटवर (रियल स्टेट कारोबारी) तथा द्वारिका प्रसाद टंडन (वरिष्ठ प्रबंधक- मानव संसाधन) के द्वारा अगस्त एवं सितंबर 2024 के दरम्यान उक्त विषय के संबंध में कई बार ढेलवाडीह आया गया और विभिन्न जगहों पर हम आवेदकों से संपर्क किया गया और बताया गया कि मैं एस.ई.सी. एल. के भू राजस्व विभाग में पदस्थ हूँ और इसलिए मुझे जमीन के बारे में ज्यादा जानकारी है, जैसे कि बिलासपुर के किस क्षेत्र का डेवलपमेंट जल्दी होगा और निवेश का लाभ ज्यादा मिलेगा इत्यादि। और इसलिए मेरे सहयोगी रोहित कुमार जाटवर साहस ईंटरप्राईजेस के नाम से रियल स्टेट का कारोबार करता है और उधर ही जमीन लेता है जिधर मैं बताता हूँ जिसका डेवलपमेंट तेज गति से होता है, अतः आप लोग साहस इंटरप्राईजेस में बिंदास निवेश कीजिए और बैंक ब्याज से कई गुना ज्यादा रिटर्न लीजिए।

बार- बार संपर्क करने और प्लाट का एग्रीमेंट देने का वादा करने के कारण अंततः हम सभी आवेदकों को उन लोगों के बातों पर भरोसा होने लगा और विभिन्न तिथियों को छतौना में स्थित साहस सिटी में अपने अपने प्लाट को चिन्हाकित कर, धमेन्द्र कुमार सिंह एवं उनके दोनों सहयोगियों के बताए अनुसार विभिन्न बैंक खातों, जैसे कि साहस ईंटरप्राईजेस, साहस इन्फ्राटेक एवं पटेल ट्रैडर्स इत्यादि खाते में चेक तथा आनलाईन ट्रांसफर के द्वारा जमा किया गया तथा कुछ राशि नगद मिलाकर वर्ष 2024 में कुल 4,03,23,547/- (चार करोड़ तीन लाख तेईस हजार पांच सौ सैंतालीस रुपये) दिया गया। आवेदकों के उक्त जमा किये गए राशि में उनका पर्सनल लोन से लेकर तथा सेवानिवृति के बाद मिलने वाली राशि शामिल है।



धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं उनके दोनों सहयोगियों के द्वारा छतौना में स्थित सिटी के प्लाट का एग्रीमेंट आज देंगे, कल देंगे कहते कहते आज पर्यन्त नहीं दिया गया और हम आवेदकों के खाते में निर्धारित 300 दिन पूर्ण होने पर केवल 1,74,42,350/- (एक करोड़ चौहत्तर लाख बयालीस हजार तीन सौ पचास रुपये) रकम वापस किया गया।

हम सभी आवेदकों के द्वारा अपूर्ण रकम आने पर उन तीनों से संपर्क करने पर पहले तो वो टाल मटोल करने लगे, लेकिन हम सभी के द्वारा लगातार अपनी लागत राशि सहित अन्य लाभ वापस किये जाने की मांग करने पर उनके द्वारा रकम देने से पूर्ण रुप से मना कर दिया गया।



हम सभी आवेदकों द्वारा दिए गए कुल लागत राशि 4,03,23,547/- (चार करोड़ तीन लाख तेईस हजार पांच सौ सैंतालीस रुपये) में से केवल 1,74,42,350/- (एक करोड़ चौहत्तर लाख बयालीस हजार तीन सौ पचास रुपये) रकम वापस किया गया है तथा जमा कि गई राशि में से 2,28,81,197/- (दो करोड़ अट्ठाईस लाख इक्यासी हजार एक सौ संतानबे रुपये) की ठगी कर लिया गया है।

धमेन्द्र कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक-खनन) जो कि एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर के भू राजस्व विभाग में पदस्थ है एवं उसके सहयोगी रोहित कुमार (रियल स्टेट कारोबारी) तथा द्वारिका प्रसाद टंडन (वरिष्ठ प्रबंधक- मानव संसाधन) तीनों बिलासपुर निवासी के द्वारा सुनियोजित तरीके से हम आवेदकों की राशि तीन गुना करने का झांसा देकर 2,28,81,197/- (दो करोड़ अ‌ट्ठाईस लाख इक्यासी हजार एक सौ संतानबे रुपये) की ठगी किये जाने पर उनके विरुद्ध अपराध के सम्भन्ध में लिखित शिकायत दिए

Tags: चार करोड़ की ठगी
Previous Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

Next Post

“गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग” मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

"गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग" मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल

बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,

ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

*बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर*

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist