• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

by Chandra Kumar Shriwas
February 23, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न*

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, की.पी. नगर, कोरबा में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी  ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को शाल व स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

*संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प*

उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर भी इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठित रूप से सक्रिय बनें। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी  अनिल केसरवानी  ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम की भावना है, जिसे कार्यकर्ता अपने आचरण में उतारें।

*नवाचार से लेकर पंच परिवर्तन तक गहन मंथन*

द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता महापौर  संजू देवी राजपूत ने की तथा वक्ता के रूप में जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार एवं कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र पीपीटी पंच परिवर्तन की अध्यक्षता पूर्व महापौर  जोगेश लांबा ने की। मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से भाजपा समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*जिज्ञासा समाधान के साथ हुआ समापन*

पंचम एवं समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने की। रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला किंडो, नवीन मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, कुल सिंह कंवर, रामनारायण सराफ, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. विजय राठौर, उत्तम सिंह रंधावा, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, दीपक चावड़ा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और आगामी अभियान की ठोस तैयारी का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध नजर आई। यह कार्यशाला आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क अभियान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

            

Tags: *पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न*
Previous Post

Next Post

SECL बिलासपुर के अधिकारी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर किए चार करोड़ रु की ठगी..पुलिस में हुई शिकायत

Related Posts

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम**दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा,...

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित**बालकोनगर, 11 मार्च 2026।* वेदांता समूह की कंपनी भारत...

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता.. पुलिस अधीक्षक से देर रात्रि शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज

by Chandra Kumar Shriwas
March 11, 2026
0

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता सूत्रों के अनुसार कहते हैं क़ानून के हाथ लंबे होते हैं,...

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल*भारतीय जनता...

भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व*भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति...

Next Post

SECL बिलासपुर के अधिकारी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर किए चार करोड़ रु की ठगी..पुलिस में हुई शिकायत

"गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग" मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल

बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,

ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist