• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट  देवेश शर्मा  के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध।….. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
October 5, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा दादर, रावण दहन और जस गीत में उमड़ा आस्था का सागर

बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट  देवेश शर्मा  के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध।

कोरबा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा आयोजित जस गीत और रावण दहन का आयोजन इस वर्ष भी भव्यता और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और चमकदार आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मां महाकाली और श्रीराम की सेना की आकर्षक झांकियों ने आयोजन को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी  के मुख्य आतिथ्य व महापौर  संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ  राजीव सिंह एवं महामंत्री युवा मोर्चा  नरेंद्र देवांगन के गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

यह पर्व शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं

इस भक्तिमय और उत्सवपूर्ण आयोजन को जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी सहित मंचस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी। यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन में नकारात्मकता, ईर्ष्या, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सच्चाई, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलें। दशहरा का त्यौहार शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। अतिथियों ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया

जस गीत सम्राट  देवेश शर्मा  के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां महाकाली सहित अन्य देवियों की झांकी को देख लोगों में भक्ति का जो उत्साह नजर आया वह देखने लायक था, भक्तिपूर्ण वातावरण में वे सभी झूम उठे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। दादर का यह विजयादशमी उत्सव ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम साबित हुआ।

समिति द्वारा 12 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा नवरात्र के पावन पर विगत 12 वर्षों से आयोजन किया जा रहा हैं। आकर्षक पंडाल के साथ पूरे नौ दिनों तक गरबा डांडिया और मेला का आयोजन किया जाता हैं, साथ ही समिति द्वारा दशहरे के दिन यहां आयोजित दिन मेले का लोगों ने खूब आनंद लिया‌ तथा उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, सरस्वती पटेल, भरत सोनी व गोप लाल राठिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें। *अर्जुन गुप्ता* जिला मीडिया प्रभारी *शैलेन्द्र यादव* जिला सह मीडिया प्रभारी *भारतीय जनता पार्टी* *जिला कोरबा (छ.ग.)*

Tags: बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह
Previous Post

बांकी मोंगरा नपा परिषद के सफाई कर्मचारीयों ने किया काम बंद … देखे वीडियो

Next Post

कोरबा जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठन

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

कोरबा जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठन

पुलिस अधीक्षक कोरबा (S.P.) नहीं मान रहे है उन्हे 2,50,000/-रुपये और देना पड़ेगा...पुलिस अधीक्षक कोरबा के नाम पर वसूली की शिकायत

विनोद उर्रे बनाये गये स्वास्थ विभाग पोडी-उपरोड़ा विकासखंड के सांसद प्रतिनिधी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का भव्य शुभारंभ — प्रदेशभर से 110 कार्यकर्ता हुए शामिल

बांकी मोंगरा मेन चौक मुख्य मार्ग पर व्यपारीयों का हुआ कब्ज़ा

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist