• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का भव्य शुभारंभ — प्रदेशभर से 110 कार्यकर्ता हुए शामिल

by Chandra Kumar Shriwas
October 12, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ कोरबा जिले के कटघोरा में स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। यह बैठक 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए जिला संयोजक, विभाग संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 110 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक आगामी कार्य की कार्ययोजना निर्धारण, प्रदेश के शैक्षणिक-सामाजिक परिदृश्य पर गहन चर्चा के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री  चैटस सुखाड़िया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित बघेल, प्रदेश मंत्री  यज्ञदत्त वर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री  महेश साकेत  द्वारा माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद  के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अपने उद्घाटन संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित बघेल ने कहा कि —

“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है। इस सत्र की सदस्यता के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते, वे कैसे नियमित रूप से कक्षाओं में आएं हमे इस दिशा में हमें कार्य करना होगा। छात्रावासों में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं को जानने और समाधान के लिए हमें छात्रावास सर्वेक्षण अभियान चलाना है । साथ ही, हमें अपने सभी आयामों और गतिविधियों को विद्यार्थियों के बीच लेकर जाना है। प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में सकारात्मक वातावरण बनाकर विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

यज्ञदत्त वर्मा  ने अपने उद्बोधन में कहा कि —

“गीदम जैसी जगह पर भी हमने भव्य रूप से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया। पूरे प्रदेश में भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र 2024-25 में हमने पूरे प्रदेश में 1,91,086 सदस्यताएँ की हैं, जो अपने आप में गर्व का विषय है।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री चैटस सुखड़िया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि –

“यह प्रदेश कार्यकारिणी बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण बैठक है, जो हमारे प्रदेश के कार्य की दिशा और दशा तय करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रेडियो के जमाने में शुरू हुई थी, और आज 5G के युग में भी आधुनिकता को साथ लेकर निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है, इसलिए इस अवसर पर हम सभी को और अधिक उत्साह, समर्पण एवं संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए।”

इस बैठक में सदस्यता अभियान, वर्तमान शैक्षणिक एवं सामाजिक परिदृश्य, परिसर चलो अभियान, विश्वविद्यालय स्तर पर आंदोलन, प्रांत अधिवेशन की तैयारी, केंद्रीय प्रवास योजना, आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की होगी। दो दिवसीय बैठक का समापन कल शाम को होगा।

— अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश

Tags: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Previous Post

विनोद उर्रे बनाये गये स्वास्थ विभाग पोडी-उपरोड़ा विकासखंड के सांसद प्रतिनिधी

Next Post

बांकी मोंगरा मेन चौक मुख्य मार्ग पर व्यपारीयों का हुआ कब्ज़ा

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

बांकी मोंगरा मेन चौक मुख्य मार्ग पर व्यपारीयों का हुआ कब्ज़ा

बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने किया जिला गौरेल-पेंड्रा, मरवाही पुलिस का निरीक्षण

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार हो सकते हैं कोरबा के नए कलेक्टर

बनवारी भैय्या के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब… मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा की बेटी विशिष्टा श्रीवास्तव ने जयपुर में रचा इतिहास

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist