--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मेँ मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोंगरा में न्योता भोज एवं नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मेँ मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोंगरा में न्योता भोज एवं नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया

by chandra kumar Shriwas
146 views
संपादक विमल कुमार

मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोंगरा में न्योता भोज एवं नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया।

केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोंगरा में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया बच्चों को भोजन के साथ केला, खीर, पुड़ी परोसा गया। नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों को नशा के कारण हमारे शरीर और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई एवं कक्षा एक से आठ के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया।समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल साहू ने बताया कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। उन्होंने नशा मुक्ति पर लोगों को समझाया नशा से छुटकारा पाने का उपाय भी बताया। स्कूल व्याख्याता श्रीमती अनिता खलखो द्वारा पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर समिति के श्री साबित राम साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर दिवाकर, रोहिणी कश्यप, लीला धर साहू, रामनारायण चौहान, स्कूल प्रधान शिक्षक श्रीमति तनु देवी साहू, नकुल नागदेव, रेहाना कुरैशी, अनिल कुमार चंद्रा, नरेन्द्र कंवर, विद्यावती भटनागर, कोमल सारथी, कल्पना पाण्डेय, भुनेश्वर देवांगन, गीता नायक एवं शाला समिति के अध्यक्ष पार्षद लोकनाथ कंवर के अलावा काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए और सहयोग किए।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh