--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा से बड़ी खबर घरेलू नौकरानी निकली चोर, जेवर खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा से बड़ी खबर घरेलू नौकरानी निकली चोर, जेवर खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार।

by chandra kumar Shriwas
145 views

  बाँकी मोंगरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँकी मुख्य मार्ग स्थित भानु डेंटल क्लिनिक के ऊपर निवासरत प्रार्थी कमल किशोर दुबे (पिता – रामकुमार दुबे) के घर में लगातार नगद व सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। संदेह होने पर प्रार्थी ने गुप्त रूप से घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया, जिसमें घर में काम करने वाली महिला नौकरानी माना बाई चोरी करते हुए कैद हो गई।

पीड़ित द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात पुरुषोत्तम सोनी, जो पेशे से सोनार है, को बेच दिए थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू की। बरामदगी में आरोपी के पास से नगद ₹3,600, एक जोड़ी झुमका (टॉप) एवं एक जोड़ी पायल जब्त की गई है। वहीं कुल चोरी गई संपत्ति में ₹72,500 नगद तथा एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी पायल एवं बाजूबंद शामिल बताए गए हैं।
पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और शेष सामग्री की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh