--:--
Home Uncategorized कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेच्युटी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा एरियर

कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेच्युटी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा एरियर

by chandra kumar Shriwas
167 views

कोरबा। कोल इंडिया प्रबंधन ने ग्रेच्युटी की सीमा में 25 प्रतिशत की है। बढ़ी ग्रेच्युटी का लाभ अधिकारी वर्ग को मिलेगा। कोल इंडिया मुख्यालय से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है। कार्यालय आदेश में उल्लेखित किया गया है कि डीपीई वेतन पुनरीक्षण दिशानिर्देश, 2017 के क्रियान्वयन में निर्गत कोल इंडिया के आठ अगस्त 2018 के अनुसरण में तथा औद्योगिक महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 50 प्रतिशत से अधिक (51.8 प्रतिशत) हो जाने के फलस्वरूप, कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों एवं गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों को देय ग्रेच्युटी की विद्यमान अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को दिनांक एक अक्टूबर से संशोधित किया जाता है। इससे करीब 17 हजार कोल अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अक्टूबर के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को इसका एरियर भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों ने भी इसका लाभ देने को लेकर मांग उठाई है। प्रबंधन पूरे नियम के तहत सारी सुविधा देगी।
बॉक्स
कामगारों की ग्रेच्युटी भी बढ़े: एचएमएस नेता
कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी वर्ग की ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी का आदेश आते ही कामगारों को भी इसका लाभ दिलाने की मांग उठाई गई है। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के नेता और सीआईएल जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने कहा कि एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव को एक सामान ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए। चूंकि एग्जीक्यूटिव वर्ग के औद्योगिक महंगाई भत्ते की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक (51.8 प्रतिशत) हो जाने के कारण सीआईएल प्रबंधन ने ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 25 लाख रुपए कर दिया है। अधिकारी वर्ग का वेतन समझौता 10 साल के लिए होता है। इसलिए उनका औद्योगिक महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत को पार कर गया है। एचएमएस नेता श्री यादव ने कहा कि कोयला मंत्री को चाहिए कि वे ग्रेच्युटी एक्ट के नोटिफिकेशन में संशोधन कराएं और कामगारों को भी अधिकारी वर्ग की तरह बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ दिलाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो यह कोयला कामगारों के साथ अन्याय है। यहां बताना होगा कि अब तक एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव को 20- 20 लाख रुपए की ग्रेच्युटी का लाभ मिल रहा था। 5 जनवरी, 2026 को जारी आदेश के बाद कोल इंडिया के एग्जीक्यूटिव को 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।
बॉक्स
सिद्धू ने लिखा था पत्र
हिन्द मज़दूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा हिन्द खदान मज़दूर फेडरेशन के महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू ने नवम्बर, 2025 को केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र में स्टील अथॉरिटी ऑ$फ इण्डिया सेल की तरह कोल इंडिया के कर्मचारियों- अधिकारियों को भी ग्रेच्युटी की बढ़ी हुई राशि 25 लाख का लाभ दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh