• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Chhattisgarh News

रायगढ़ जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही ,अब एनटीपीसी तिलाईपाली का उप महा प्रबंधक साढ़े चार लाख रिश्वत लेते हुए धरा गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी राशि में ट्रैप…. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
September 16, 2025
in Chhattisgarh News
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 16.9.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एनटीपीसी तिलाईपाली कार्यालय रायकेरा के उप महा प्रबंधक विजय दुबे को घरघोड़ा में गोमती पेट्रोल पंप के पास अपनी वाहन में 4.50लाख ( साढ़े चार लाख )रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.25 को ग्राम तिलाईपाली जिला रायगढ़ निवासी सौदागर गुप्ता के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके ग्राम तिलाईपाली स्थित मकान के तीन हिस्सों में मौखिक बटवारा के आधार पर वह तथा उसके अन्य दो पुत्र अलग अलग हिस्से में निवासरत हैंl

।मकान वाली जमीन का एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें जमीन और मकान के मुआवजा की राशि मिल चुकी है लेकिन पुनर्वास के लिए उसके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपए और मिलना था ,जिसमें से 14 लाख रुपए उनके पुत्रों को खाते में प्राप्त हो चुका है तथा शेष करीब 16 लाख रुपए का भुगतान कराने के एवज में आरोपी उप महा प्रबंधक विजय दुबे उससे 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है और 50 हजार रुपए ले चुका है तथा शेष राशि 4.50 लाख रुपए की और मांग कर रहा है किंतु वह विजय दुबे को रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई तथा ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 16.9.25 को प्रार्थी को रिश्वत रकम 4.50 लाख रुपए , आरोपी विजय दुबे को देने हेतु भेजा गया जो फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी द्वारा गोमती पेट्रोल पंप घरघोड़ा में प्रार्थी को मिलने हेतु कहा गया जो पेट्रोल पंप के परिसर में आरोपी द्वारा अपने चारपहिया वाहन में प्रार्थी से रिश्वती रकम 4.50 लाख रुपए को प्राप्त किया गया जिस पर एसीबी की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ कर रिश्वत रकम को आरोपी से बरामद कर लिया गया।।अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 4.50 लाख रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद एसीबी की अब तक की यह सबसे बड़ी राशि की ट्रैप कार्यवाही है।इतनी बड़ी कार्यवाही पूर्व में कभी नहीं हुई।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में आज भी यह बड़ी कार्यवाही की गई ।। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।।लगभग साल भर में रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की यह 8 वीं ट्रैप कार्यवाही है। आरोपी के अन्य संपत्तियों की भी जांच एसीबी के द्वारा की जा रही है।

Tags: ACB की सबसे बड़ी कार्यवाही
Previous Post

Ducati launch: Lorenzo and Dovizioso’s Desmosedici

Next Post

ब्रेकिंग कोरबा //पुलिस ने की जाँच मे बड़ी लापरवाही या चूक नाबालिक भेजा गया जेल

Related Posts

हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से था फरार,

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

अपराध क्र. 280/2024  धारा 296,351(3),115(2),332(सी) बी. एन. एस *ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के...

आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

अपराध क्र.: 196/2026धारा: 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022---◼️ आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार◼️...

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

बिलासपुर जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बोदरी से एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सीएमओ प्रदीप मिश्रा...

Big breking :-1 किलोग्राम सोने का बिस्किट 10 लाख में सौदा,, आरोपी गिरफ्तार,,देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
May 2, 2026
0

अपराध क्रमांक – 99/2026धारा – 318(2)(4), 225, 112(2), 3(5) बी.एन.एस.घटना का संक्षिप्त विवरण :प्रार्थी उमेन्द्र साहू निवासी तिलकपुर जिला मुंगेली...

टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

by Chandra Kumar Shriwas
April 29, 2026
0

बिलासपुर -10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद...

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही….. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
March 26, 2026
0

*  एसीबी बिलासपुर की मुंगेली जिले में बड़ी  ट्रैप कार्यवाही।* * अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और...

Next Post

ब्रेकिंग कोरबा //पुलिस ने की जाँच मे बड़ी लापरवाही या चूक नाबालिक भेजा गया जेल

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन माँगा जिलेवासिंयो के लिए आशीर्वाद माँगा जिलेवासिंयो के लिए आशीर्वाद

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मध्य भारत में कैंसर उपचार को नई दिशा

These Are the 5 Big Tech Stories to Watch in 2017

“अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी”

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist