• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Chhattisgarh News

टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

by Chandra Kumar Shriwas
April 29, 2026
in Chhattisgarh News
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter




बिलासपुर -10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल, बल्कि परिवार और जिले में भी खुशी का माहौल है।नैसी ठाकुर की इस बड़ी सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जब हॉर्नबिल टीवी की टीम नैसी के घर पहुंची, तो उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। नैसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर ध्यान देती थीं।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। नैसी ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, न कि दबाव में आकर। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक रिजल्ट जीवन तय नहीं करता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए।वहीं नैसी की मां ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों के बधाई संदेश मिल रहे हैं।स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि नैसी जैसी होनहार छात्रा स्कूल के लिए गर्व की बात है और भविष्य में और भी छात्रों को टॉप टेन में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां बच्चों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं दी जा रही हैं।वहीं क्लास टीचर शिक्षिका सविता आय ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की शानदार मिसाल बनकर उभरी है।

Tags: टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ोदबाव में नहीं
Previous Post

श्रेयांश साहू ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Next Post

*वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी*

Related Posts

हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से था फरार,

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

अपराध क्र. 280/2024  धारा 296,351(3),115(2),332(सी) बी. एन. एस *ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के...

आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

अपराध क्र.: 196/2026धारा: 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022---◼️ आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार◼️...

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

बिलासपुर जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बोदरी से एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सीएमओ प्रदीप मिश्रा...

Big breking :-1 किलोग्राम सोने का बिस्किट 10 लाख में सौदा,, आरोपी गिरफ्तार,,देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
May 2, 2026
0

अपराध क्रमांक – 99/2026धारा – 318(2)(4), 225, 112(2), 3(5) बी.एन.एस.घटना का संक्षिप्त विवरण :प्रार्थी उमेन्द्र साहू निवासी तिलकपुर जिला मुंगेली...

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही….. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
March 26, 2026
0

*  एसीबी बिलासपुर की मुंगेली जिले में बड़ी  ट्रैप कार्यवाही।* * अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और...

BREKING NEWS /वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ को धन अर्जीत करने के उदेश्य से छल…. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
February 1, 2026
0

दिनांक 1.02.2026 थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)अपराध क्र. 32/2022 धारा 420,34 भादवि प्रार्थी के वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी...

Next Post

*वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी*

बिग ब्रेकिंग:- दीपका पुलिस बड़ी कार्यवाही – *ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

बांकी मोंगरा: वार्ड पार्षद के खिलाफ रूपये मांगने के आरोप के बाद गरमाया मामला महिला के  खिलाफ थाने में शिकायत.... देखे वीडियो

Big breking :-1 किलोग्राम सोने का बिस्किट 10 लाख में सौदा,, आरोपी गिरफ्तार,,देखे वीडियो

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist