• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

*SECL गेवरा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रोहिदास मोहल्ले के दलित परिवारों का मुआवजा अटका, उग्र आंदोलन की चेतावनी*

by Chandra Kumar Shriwas
March 26, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
120
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*SECL गेवरा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रोहिदास मोहल्ले के दलित परिवारों का मुआवजा अटका, उग्र आंदोलन की चेतावनी*

*अमगांव//कोरबा:-*
SECL साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला निवासी दलित परिवारों ने प्रबंधन पर भेदभाव और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन किए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं नहीं दी गई हैं जबकि उसी क्षेत्र के अन्य लोगों को सभी लाभ देकर बसाया जा चुका है ।


*प्रमुख बिंदु:-*
सर्वे के बाद भी उपेक्षा:- ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023 में मूल्यांकन कमेटी द्वारा मकानों और संपत्तियों की नापी कर पावती दी जा चुकी है इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया रुकी हुई है ।

*भेदभाव का आरोप*

पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे दलित वर्ग (रोहिदास समुदाय) से संबंध रखते हैं मोहल्ले के अन्य प्रभावशाली लोगों को मुआवजा और बसाहट की सुविधा मिल चुकी है लेकिन कुछ चुनिंदा परिवारों को उनके हक से वंचित रखा गया है पिछले 3 वर्षों से मुआवजे के इंतजार में ग्रामीण दर-दर भटक रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि SECL प्रबंधन जानबूझकर मामले को लटका रहा है ।



पीड़ित ग्रामीणों ने मुख्य महाप्रबंधक (CGM) SECL गेवरा को मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि यदि उनकी संपत्तियों का तत्काल मुआवजा और अन्य सुविधाएं प्रदान नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में संपूर्ण जवाबदेही SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

इस मामले की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली को भी प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई गई है ।

*दलितों के साथ बार बार भेदभाव, ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा – कुलदीप*

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने दलित परिवारों के साथ होने वाली भेदभाव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन को समर्थन किया है समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने बताया कि अमगांव के जोकाहीडबरी के 124 परिवारों के मामले में भी पहले ऐसी ही भेदभाव किया जा चुका है सतनामी समाज के मुआवजे को भुगतान नही किया जा रहा था जिसके खिलाफ समिति द्वारा लम्बी लड़ाई छेड़ा गया उसके बाद उनका मुआवजा का भुगतान हो पाया था अब रोहिदास मोहल्ले के लोंगो के साथ भी एसईसीएल और प्रशासन का रवैय्या ठीक नही है ।

Tags: *SECL गेवरा की कार्यप्रणाली पर उठे सवालउग्र आंदोलन की चेतावनी*रोहिदास मोहल्ले के दलित परिवारों का मुआवजा अटका
Previous Post

SECL बांकी मोंगरा: अधिकारियों के घर रोशन, कॉलोनी में अँधेरा; गर्मी और मच्छरों के बीच रात काटने  को मजबूर कामगार

Next Post

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही….. देखे वीडियो

Related Posts

*korba ///बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

*बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*कोरबा नगर एवं आसपास...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार?— सपुरन कुलदीप

by Chandra Kumar Shriwas
April 17, 2026
0

भारतीय संसदीय लोकतंत्र आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहाँ भविष्य के सुधारों की चमक तो दिखाई दे रही...

कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदाते, लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

by Chandra Kumar Shriwas
April 14, 2026
0

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है,बीते दिन जहां विकास...

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

by Chandra Kumar Shriwas
April 13, 2026
0

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय*कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।…….जिम्मेदार कौन?

by Chandra Kumar Shriwas
April 11, 2026
0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में एमएसएमई संस्थाओं ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया से बाहर किए जाने एवं मेगा कॉन्ट्रैक्ट...

Next Post

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही..... देखे वीडियो

बांकी मोंगरा: सिद्धदात्री मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

हनुमंत कथा स्थल में चोरो का आतंक महिलाओ के गले से किए सोने का चैन पार: 64 कैमरे की निगरानी भी फेल, पुलिस ने जारी किया 'सावधानी हीं बचाव है

लाखो रु डकार गए बिना कार्य किए मुख्य कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार जोगी,आरोप सिद्ध, ले सकते है समय से पहले रिटायरमेंट

तपती धूप में भी अडिग रही आस्था: हनुमंत कथा के दूसरे दिन उमड़ा भक्ति का विराट सागर,आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कथा के महत्व को सरल शब्दों में समझाया, भक्तों से संयम और सावधानी बरतने की अपील

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist