
सूरज मिश्रा बने भाजयुमो बांकीमोंगरा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरिया के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें बांकीमोंगरा से सूरज मिश्रा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और उनके मित्रों में भारी हर्ष का माहौल है।
सूरज मिश्रा की सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं । कार्यकर्ताओं का मानना है कि सूरज के नेतृत्व में बांकीमोंगरा में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवा ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के अन्य नेताओं ने सूरज मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। पदाधिकारियों ने कहा कि सूरज एक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। हमें विश्वास है कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगे।”
वहीं अपनी नियुक्ति पर सूरज मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को एकजुट करना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना होगा।












