• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

हृदय रोगियों के लिए वरदान बना एनकेएच का कैथलैब एक दिन में 46 मरीजों का उपचार, एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी से बची जिंदगियां

by Chandra Kumar Shriwas
January 18, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


कोरबा। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा होने से जिले के हृदय रोगियों को अब बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो रही हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं रह गई है और समय रहते उपचार मिलने से कई मरीजों की जान बचाना संभव हो सका है।
ठंड के मौसम में हृदय संबंधी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में एक दिन में 46 से अधिक हृदय रोगी एनकेएच पहुंचे, जहां सभी को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया गया। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. मोहंती के नेतृत्व में आवश्यक जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा 2 मरीजों की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। फिलहाल सभी मरीज स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। एनकेएच में रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती एवं डॉ. दीपक कुमार नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये विशेषज्ञ हर माह 4 से 6 बार अस्पताल में विजिट करते हैं तथा आपात स्थिति में भी तुरंत पहुंचकर मरीजों का उपचार करते हैं।
एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि कैथलैब शुरू होने से कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है, वहीं त्वरित इलाज मिलने से मरीजों की जान को होने वाले जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग में संचालित यह कैथलैब जिले की पहली ऐसी सुविधा है, जहां हृदय रोगों से संबंधित सभी अत्याधुनिक जांच और उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। एनकेएच की यह पहल कोरबा को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है और हृदय रोगियों के लिए जीवनदान साबित हो रही है।

Tags: हृदय रोगीयों के लिए वरदान
Previous Post

Korba breking.. सुबह घर से महिला निकली टहलने हुई लापता परिजन कर रहे तलाश

Next Post

लापरवाह बोलेरो वाहन चालक ने बाइक सवार को लिया चपेट में हालत गंभीर, चालक SECL कर्मी मौके से फरार

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

लापरवाह बोलेरो वाहन चालक ने बाइक सवार को लिया चपेट में हालत गंभीर, चालक SECL कर्मी मौके से फरार

Bigbreking ///बांकी मोंगरा,मोंगरा बस्ती में हुई डकैती, गले पर हसिया लगा कर लूट

एलआईसी बिलासपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि

कबड्डी प्रतियोगिता घुड़देवा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास -:

सीएसपीडीसीएल( विद्युत विभाग ) दीपका का सहायक अभियंता 50000 रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ।

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist