• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

KORBA:BJP नेता दिलीप के फिर चर्चे, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल

by Chandra Kumar Shriwas
December 22, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दबी जुबान में भाजपाई भी बोले- मामला निजी हो सकता है लेकिन सार्वजनिक तौर पर पार्टी की छवि भी खराब हो रही

कोरबा। पश्चिमांचल के युवा भाजपा नेता और बांकीमोंगरा नगर पालिका के पार्षद दिलीप दास एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक महिला मित्र जो उनकी धर्मपत्नी नहीं हैं, के साथ उनके यादगार पल साझा हुए हैं। यह तस्वीर वायरल होने के बाद पश्चिमांचल/कोयलांचल में इस बात को लेकर खलबली मची है कि आखिर सार्वजनिक जीवन जीने वाला और भाजपा जैसी पार्टी जो कि चाल- चरित्र और चेहरा को सर्वोपरि मानकर चलती है, उससे जुड़े नेता की इस तरह की तस्वीर….बहुत कुछ कहती है।

बता दें कि दिलीप दास के साथ जो महिला नजर आ रही है, यह वही महिला मित्र है जिसके खिलाफ परिजन द्वारा थाना में शिकायत की गई थी कि उसने दिलीप दास के चक्कर में आकर, उसके बहकावे में उसके कहने में आकर अपने घर के सामान जेवरात, पैसे सब उसके हवाले कर दिया है। दिलीप ने इस तरह के आरोप को निराधार बताया था,वहीं शिकायत होने पर यह महिला सामने आई और उसने दिलीप दास को पूरी तरह से बेकसूर बताया और फंसाने की बात कही थी,उससे किसी भी तरह के संबंधों से भी इनकार किया गया था। लेकिन, कई महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर हाल-फिलहाल में तैरने वाली यह तस्वीर कुछ और कहानी बयां करने लगी है।

क्षेत्र के सुलझे भाजपाई भी दबी जुबान में यह कहने से नहीं चूक रहे कि इस पर कार्रवाई तो संगठन को करनी ही चाहिए। यह दिलीप दास का निजी मामला भले हो सकता है लेकिन सार्वजनिक जीवन में यह सब उजागर होना पार्टी की छवि को धूमिल करने जैसा ही है। इस विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका फोन वाइस मेल में ट्रांसफर हो गया।

👉🏻 मेरी फेक आईडी बनाकर वायरल किया गया,पुलिस में शिकायत इस मामले में जब दिलीप दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई उनकी फेक आईडी बनाकर इस तरह की तस्वीर डाला है। इसके संबंध में उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की जा रही है। फेक आईडी बनाने वाले की पड़ताल करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिलीप दास ने यह सब एक साजिश और छवि खराब करने वाला कार्य बताया है।

इसकी पुस्टि मानस समाचार नहीं करता है यह वायरल फोटो के आधार पर खबर प्रकाशित किया गया

Tags: BJP पार्षद का फोटो वायरल
Previous Post

गरियाबंद जिले में आज टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए पहली बार रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित की गई।

Next Post

बरपाली बस स्टैंड में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा है कॉम्प्लेक्स,

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

बरपाली बस स्टैंड में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा है कॉम्प्लेक्स,

दुखद और काला अध्याय -चासनाला खान दुर्घटना

एकदिवसीय विशेष अस्थि रोग स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन ग्राम सेंद्रीपाली, बाजार चौक

कार्यवाही के बाद भी नही सुधरे कोरकोमा समिति प्रबंधक, ग्रामीणों में आक्रोश, एक हफ्ते पूर्व भी हुई थी कार्यवाही,

SDM कार्यलय का बाबू गिरफ्तार, ग्रामीण से मांगे थे एक लाख..... देखे वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist