बांकी मोंगरा थाना इलाके की की यह घटना है l SECL हॉस्पिटल के पास SECL के मकान पर सिंग परिवार निवास करता है सिंग परिवार में दो दिन पहले विवाह कार्यक्रम था l बहन की शादी में अविनाश आया हुआ था अविनाश बिलासपुर GGU में रह कर अपनी पढ़ाई कर रहा है l बहन की शादी होने की वजह से बिलासपुर से आया हुआ था l

अविनाश किसी काम से शक्ति चौक गया हुआ था वहा पर शराब के नशे में आरोपी युवक के द्वारा गाली गलोच किया गया मगर अविनाश इन सब बातो को नजर अंदाज कर अपने घर जा रहा था तभी आरोपी युवक अपने घर से चाकू लेकर आता है और SECL हॉस्पिटल के पास रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता है l आरोपी युवक के साथ कुछ युवक और भीं थे l आरोपी युवक चिल्ला कल बोल रहा था आज तुझे मैं चाकू मारूंगा यह घटना का CCTV कैद हो गई l आरोपी युवक का पिता भीं मौके पर पहुँचता है आरोपी युवक अपने के सामने अविनाश को बीच रोड पर पटकता है और हमला करता है l इस बीच अविनाश के परिजनों को शोर गुल की आवाज सुनाई देती है l तब वे बहार निकलते है और देखते है की अविनाश के ऊपर जानलेवा हमला हो रहा है किसी तरह अपने बेटे को उन आरोपी के कब्जे से छुड़ाती है l तब तक अविनाश लहू लुहान हो जाता है l किसी भले मानुष ने डायल 112 को फोन पर सुचना मिलने पर मौके पर पहुँचती है और समीप हीं SECL के हॉस्पिटल पहुँचती है अविनाश की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है l परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराए है l परिजनों ने बताया की अभी अविनाश को ICU में भर्ती है नाक पर चोट के निशान दिखाई दे रहे वही गले पर चाकू हमला किया गया है l
पूरी घटना लग भग 10 बजे रात बताई जा रही है l बांकी मोंगरा पुलिस की कार्य शैली पर भीं एक बड़ा प्रश्न वाचक चिन्ह खड़ा कर दिया है की बांकी मोंगरा पर अब पुलिस का डर नहीं है l
पुलिस की गस्त नजर नहीं आ रही है l मानो गस्त के नाम पर अब खाना पूर्ति है पहले पुलिस जीप की सायरन की आवाज देर रात तक सुनाई पड़ जाती थी मगर अब……..?
माँ बोली मेरे बेटे पर चाकू से हमला हुआ है मारने वाला युवक शक्ति चौक के पास निवासी है l
बांकी मोंगरा पुलिस का कहना है की घटना हुई है मगर चाकू बाजी नहीं हाथ मुक्के से हुई है मारपीट, इस दौरान एक युवक के नाक पर चोट आई है l











