• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

by Chandra Kumar Shriwas
November 17, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


0 अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कृत किए गए उत्कृष्ट स्टाफ एवं डाक्टर
कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) जो एनएबीएच से मान्यता प्राप्त है, ने अपनी स्थापना की 11वीं वर्षगांठ को रविशंकर नगर स्थित मल्लिक वाटिका में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी, एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी तथा हॉस्पिटल की पूरी टीम द्वारा दीप प्रज्वलन और स्थापना दिवस का केक काटकर किया गया।


डॉ. चंदानी ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग व नॉन-टेक्निकल स्टाफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल के संचालन तक आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आपके समर्पण के कारण ही एनकेएच ग्रुप ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह सहयोग और विश्वास आगे भी इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने बताया कि एनकेएच ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अनेक नए आयाम स्थापित करते हुए मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार, भरोसा और संवेदनात्मक देखभाल प्रदान करने का संकल्प निरंतर निभाया है।

लोगों के बढ़ते विश्वास ने एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स को नई पहचान और मजबूती प्रदान की है।
स्थापना दिवस समारोह में अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें एनकेएच ग्रुप के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और सेवा के आधार पर सम्मानित किया गया। एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर, डिपार्टमेंट अवॉर्ड्स, एनकेएच, एडीसी, मेडजोन सहित और भी स्पेशल कैटेगरी अवॉर्ड समेत कई महत्वपूर्ण पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गायन, नाटक, रैंप वॉक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। स्टाफ ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश चंदानी द्वारा किया गया। समारोह का समापन सभी के उत्साहपूर्ण सहभागिता और भविष्य में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags: NKH
Previous Post

“खस्ताहाल नगर निगम , भाजपा के विकास की दावों की पोल खोलता बालगीख़ार रोड , युवा कांग्रेस ने सड़क सुधार की माँग को लेकर खोला मोर्चा”

Next Post

बांकी मोंगरा में चला चाकू अविनाश नामक युवक पर हुआ जानलेवा हमला

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

बांकी मोंगरा में चला चाकू अविनाश नामक युवक पर हुआ जानलेवा हमला

बालको निरंतर कर रहा है सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य

तीन दिवसीय अभियान में कुल 18 जुआरी गिरफ्तार, लगभग 15 लाख से ज्यादा कीमत की मशरूका जप्त जंगलों व सरहदी इलाकों में संचालित जुए के फड़ पर बड़ी कार्यवाही

Breking news :-कटघोरा के हुंकरा और कापू बहरा गांव में पैरावट और खरही में लगी भीषण आग... देखे वीडियो

एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist