पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सड़क को लेकर आंदोलन जारी है , युवा कांग्रेस द्वारा बालगीख़ार की मुख्यमार्ग की बदहाल स्थिति के खिलाफ़ आज धरने पर बैठे है । भाजपा द्वारा बयानबाजी होती है की अमेरिका जैसी सड़क हो गई है , बहुत दुख की बात है की ऐसी दुर्दशा को देखते हुए सरकार को गंभीरता से विचार लेनी चाहिए , क्योंकि बगैर सड़क विकास संभव नहीं है । जिसके लिए लड़ाई निरंतर जारी रहेगी ।

वार्ड पार्षद अयोध्या मस्तूल कंवर ने वार्डवासियो के परेशानी को देखते हुए बताया की स्कूली बच्चे, मजदूर एवं आम नागरिक जो भी अस्पताल के लिए निकलते है सड़को की दुर्दशा के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है , जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को भी मैंने कई बार किया परंतु झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया जाता है। आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिसके लिए आज हम मजबूर होकर धरने पर बैठे है ।

नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने चेताया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग सभी मार्गो में गड्ढे है और आयदिन दुर्घटनाएं हो रही है। किसी का चिराग़ बुझ रहा, किसी का सुहाग उजड़ रहा है । दो साल हो गया भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सक्षम होने के बावजूद निगम की मंशा क्षेत्र के विकास पर नहीं है ।

प्रदर्शन में मुख्यरूप से दर्री कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज , महासचिव विवेक श्रीवास , कमलेश गर्ग , उपाध्यक्ष सुनील निर्मलकर , दर्री अध्यक्ष विकास यादव , हरीश भारती ,मिंकेतन गभेल,विनोद अग्रवाल , सरफुद्दीन आलम , शशि राज , नारायण यादव ,अमित सिंह , नितेश यादव , पप्पू कुमार , किताब सिंह , लक्ष्मण चौहान , ख़म्हान सिंह ठाकुर , रवि पटेल , सन्नी मसीह , अमित चौधरी , संदीप शर्मा , अभिषेक यादव , मनीष नायडू , रवीश यादव , शशांक मिश्रा , मनीष पटेल , विक्की यादव , अशफाक उल्लाह , प्रतीक मसीह , परमेश्वर कंवर , दीपक कंवर , वाशु साहू समेत वार्ड वासीयो , युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।











