• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

Korba breking/नेता प्रशांत झा व दीपक साहू के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने कोरबा कलेक्टर से माँग

by Chandra Kumar Shriwas
November 3, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरबा (छत्तीसगढ़):-
एसईसीएल गेवरा परियोजना से प्रभावित ग्राम नराईबोध के समस्त ग्रामवासियों ने अपने रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा प्रकरणों में हो रहे बाहरी हस्तक्षेप को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर, कोरबा को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने कुछ बाहरी व्यक्तियों पर उनके आंदोलन को निजी स्वार्थ के लिए हाईजैक करने का आरोप लगाया है ।

ग्रामवासियों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनकी भूमि एसईसीएल गेवरा परियोजना द्वारा अधिग्रहित की गई है और वे अपने हक की लड़ाई (उचित मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और अन्य मूलभूत सुविधाएं) के लिए एकजुट हैं ग्रामीणों ने दृढ़ता से कहा है कि वे अपनी मांगों को एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के समक्ष रखने और किसी भी प्रकार की वार्ता करने के लिए स्वयं पूर्णतः समर्थ और सक्षम हैं ।

ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ किसान सभा और कम्युनिस्ट पार्टी के तथाकथित नेताओं प्रशांत झा और दीपक साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं ग्रामीणों के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति ग्राम नराईबोध के निवासी नहीं हैं, फिर भी वे जबरदस्ती गांव के मामलों में दखलअंदाजी कर रहे हैं इसके अतिरिक्त, गांव के ही एक व्यक्ति रमेश दास पर इन बाहरी व्यक्तियों को लाकर गांव में अशांति का माहौल पैदा करने और नेतृत्वकारी व्यक्तियों पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है ।

निजी स्वार्थ और ब्लैकमेलिंग का आरोप

ग्रामवासियों ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट आरोप लगाया है कि, प्रशांत झा, दीपक साहू और रमेश दास का हमारे हितों से कोई सरोकार नहीं है वे केवल अपने निजी स्वार्थ, ब्लैकमेलिंग और ठेकेदारी हासिल करने के कुत्सित उद्देश्य से ग्रामवासियों के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं ।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बाहरी हस्तक्षेप के कारण उनकी वास्तविक मांगों पर प्रशासन और प्रबंधन के साथ होने वाली वार्ता बाधित हो रही है और अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है ।

प्रशासन से तत्काल प्रतिबंध की मांग

समस्त ग्रामवासियों ने कलेक्टर महोदय से विनम्र निवेदन किया है कि इस संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए, प्रशांत झा, दीपक साहू और रमेश दास को ग्राम नराईबोध के किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने, प्रतिनिधित्व करने या ग्रामीणों के नाम पर किसी भी गतिविधि को संचालित करने से तत्काल प्रतिबंधित किया जाए इस आशय पर कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी , एसईसीएल प्रबंधन सहित अन्य विभागों को भी पत्र प्रेषित किया गया है ।

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रतिबंध के बाद ही वे सीधे तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन और प्रबंधन के साथ अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकेंगे ।

Tags: गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने
Previous Post

सिविक सेंटर की सड़कों का निर्माण कराए बालको–हितानंद

Next Post

बांकी मोंगरा नपा परिषद में सत्तापक्ष हावी टेंडर खुलना था पांच को लेकिन दबाव में आज भीं नहीं खुला टेंडर…तेज प्रताप

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

बांकी मोंगरा नपा परिषद में सत्तापक्ष हावी टेंडर खुलना था पांच को लेकिन दबाव में आज भीं नहीं खुला टेंडर...तेज प्रताप

भारी वाहनों में राखड़ परिवहन, रोड पर टपकता राख, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

नरेन्द्र मोदी का विजन - खेलो इंडिया के तहत रग्बी खेल टूर्नामेंट का पाली खेल स्टेडियम में उद्घाटन

BREKING NEWS ///-विपक्षी पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत एव कार्यवाही की माँग बाँकी मोंगरा नगर पालिका में राशन कार्ड,जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र में की जा रही मनमानी का आरोप

सेलून में मसाज कराने गए दो तहसीदारों को युवकों ने पीटा, फटा सर....

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist