• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान भी कराना आवश्यक हैः श्री देवांगन

by Chandra Kumar Shriwas
October 3, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लाल मैदान दशहरा उत्सव में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा वासियों को दी बधाइयां, बारिश के बावजूद भी लाल मैदान पर हजारों लोग पहुंचे

कोरबा 03 अक्टूबर 2025- बच्चों की शिक्षा ठीक से कराएं। शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे व्यक्ति चरित्रवान व संस्कारवान बनता है। आने वाली पीढ़ी में भी सनातन धर्म की समझ हो। यह बातें दर्री में लाल मैदान दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से, आबकारी, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने कही। श्री देवांगन ने दशहरा उत्सव में कोरबा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की 35 वर्षों से अधिक गरिमामय परंपरा की वजह से सीएसईबी लाल मैदान दशहरा उत्सव कोरबा जिले की पहचान है। भारी आंधी-बारिश के बावजूद भी आप पहुंचे और यह दशहरा मैदान खचाखच भरा है। यह आप सबका उत्साह ही है।


श्री देवांगन ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव पर कहा कि रावण विद्वान पंडित था लेकिन उसमें अहंकार भर गया था। इसलिए उसका भगवान श्रीराम के हाथों अंत हुआ। उन्होंने सभी को सलाह देते हुए कहा कि अहंकार से दूर रहें। इससे पहले श्री देवांगन द्वारा आवासीय काॅलोनी से निकाली गई भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी की पूजा-अर्चना की गई। लाल मैदान पर रावण का पुतला बनाने वाले एवं आंधी-बारिश के बीच विषम परिस्थितियों में रावण दहन को संभव बनाने वाले कर्मठ व लगनशील कर्मचारियों एवं कारीगरों से कैबिनेट मंत्री मिले और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाइंया दी।


दशहरा उत्सव के मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छग. स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  एसके कटियार द्वारा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। दशहरा उत्सव समिति कोरबा पश्चिम के संरक्षक मुख्य अभियंता  प्रवीण श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया। मंच से विशिष्टि अतिथि प्रभारी कलेक्टर  आशुतोष पांडेय एवं प्रबंध निदेशक  एसके कटियार ने भी लोगों को संबोधित किया। लाल मैदान पर आकर्षक आतिशबाजी एवं लेजर शो का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। दशहरा मैदान पर हजारों की संख्या मंे मौजूद लोगों के बीच भगवान श्रीराम के संग अतिथियों ने रिमोट का बटन दबाकर रावण का दहन किया। इस तरह बुराई का प्रतीक रावण का अंत हुआ और लोगों ने आपस में विजयादशमी की शुभकामनाएं बांटी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता  एमके गुप्ता ने किया।

Tags: बच्चों में अच्छी शिक्षा के साथ
Previous Post

सेवा पखवाड़ा का भव्य समापन : भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा पखवाड़ा संपन्न

Next Post

बांकी मोंगरा नपा परिषद के सफाई कर्मचारीयों ने किया काम बंद … देखे वीडियो

Related Posts

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम**दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा,...

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित**बालकोनगर, 11 मार्च 2026।* वेदांता समूह की कंपनी भारत...

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता.. पुलिस अधीक्षक से देर रात्रि शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज

by Chandra Kumar Shriwas
March 11, 2026
0

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता सूत्रों के अनुसार कहते हैं क़ानून के हाथ लंबे होते हैं,...

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल*भारतीय जनता...

भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व*भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति...

Next Post

बांकी मोंगरा नपा परिषद के सफाई कर्मचारीयों ने किया काम बंद ... देखे वीडियो

बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट  देवेश शर्मा  के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध।..... देखे वीडियो

कोरबा जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठन

पुलिस अधीक्षक कोरबा (S.P.) नहीं मान रहे है उन्हे 2,50,000/-रुपये और देना पड़ेगा...पुलिस अधीक्षक कोरबा के नाम पर वसूली की शिकायत

विनोद उर्रे बनाये गये स्वास्थ विभाग पोडी-उपरोड़ा विकासखंड के सांसद प्रतिनिधी

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist