• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

“अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी”

by Chandra Kumar Shriwas
September 23, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संयुक्त परिवार में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है अग्रवाल समाज – गोपाल मोदी

कोरबा। अग्रवाल सभा कटघोरा व बालकोनगर द्वारा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा श्री मोदी का आत्मीय रूप से स्वागत किया गया। इस समारोह मे  गोपाल मोदी ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण और पूजन पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा मुख्य अतिथि  गोपाल मोदी और विशिष्ट अतिथि  योगेश जैन का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागीयो को पुरस्कार का वितरण किया गया।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सिद्धांतों और त्याग-बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डाला। समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को जीवन का मूलमंत्र बताते हुए सभी ने अग्रसेन जी को युगपुरुष करार दिया।

हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी धरोहर हैं – गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने अग्रवाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भगवान श्री राम के वंशज हैं और माता लक्ष्मी हमारी कुलदेवी है हम भगवान श्री राम की चौतिस्वी पीढ़ी हैं आज अग्रवाल समाज के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर जैसे अनेको पदों पर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अग्रवाल समाज का नाम देश, विदेशों में रोशन कर रहे है। प्रतिभागी आयोजनो से समाज के बच्चों के कौशल को देखने का अवसर मिलता है और हर आयोजनों में बच्चों के साथ हर मां-बाप को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि हमारा अग्रवाल समाज एक ऐसा समाज है जो संयुक्त परिवार मे मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है समाज के किसी भी व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार का दुखः या तकलीफ आने पर अग्रवाल समाज आगे बढ़कर उनका मदद करने के लिए एकत्र हो जाता है और उन्हें हर प्रकार से मदद देकर कर उनको आगे बढ़ाने का काम करता है। हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी धरोहर है यही कारण है कि आज विभिन्न स्थान पर वृद्ध आश्रमों का संचालन शासन एवं अनेकों संगठनों द्वारा किया जा रहा है जिसमें विभिन्न समुदाय जाति वर्ग के वृद्धि जन आपको देखने को मिलेंगे किंतु उन वृद्धा आश्रमों में अग्रवाल समाज के वृद्धजन आपको देखने को नहीं मिलेंगे हम अपने बुजुर्गों का देखभाल और सेवा अपने ही घरों में करते हैं और यही हमारा संस्कार है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमारी मारवाड़ी भाषा का संरक्षण करना आवश्यक है क्योंकि हम अधिकांश रूप से देखते हैं कि हमारे अग्रवाल समाज के बच्चों को मारवाड़ी भाषा बोलनी नहीं आती क्योंकि आजकल के बच्चे बचपन से ही पढ़ाई करने के लिए बाहर चले जाते हैं और वे जहां जाते हैं वहीं की भाषा बोलने लगते हैं जो हमारी अग्रवाल समाज की मूल भाषा उससे वह अलग होते जा रहे हैं ऐसे में सभी माता-पीताओं का एवं बड़े बुजुर्गों का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को मारवाड़ी भाषा में बात करें ताकि हमारे समाज के बच्चों को हमारी मारवाड़ी भाषा का ज्ञान हो सके।

इनकी गरिमामय उपस्थित में संपन्न हुआ कार्यक्रम

अग्रवाल सभा के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विशिष्ट अतिथि व जिला उपाध्यक्ष  योगेश जैन, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, अग्रवाल सभा कटघोरा के संरक्षक रामनाथ सिंघानिया, संरक्षक बजरंग अग्रवाल, अग्रवाल सभा बालको के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष  पवन कुमार अग्रवाल, सचिव  अभिषेक गर्ग, उपाध्यक्ष  सुरेश बसंल, कोषाध्यक्ष  राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री  समजीत सिंह,  अजय धनौदिया,  पीयूष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी  अर्जुन गुप्ता सहित भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुये।

शोभायात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष व महापौर

महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर कोरबा के अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जहां श्री गोपाल मोदी सह परिवार यात्रा में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया वही श्री मोदी द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जूस एवं पानी पिलाकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  लखनलाल देवांगन महापौर  संजू देवी राजपूत भी शोभायात्रा में शामिल हुए जहां श्री मोदी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Tags: अग्रसेन जयंती समारोह
Previous Post

These Are the 5 Big Tech Stories to Watch in 2017

Next Post

मोटरसायकल चोरी करने वाला आरोपी संजय सहिस गिरफ्तार आरोपी संजय सहिस के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल बरामद….. देखे वीडियो

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

मोटरसायकल चोरी करने वाला आरोपी संजय सहिस गिरफ्तार आरोपी संजय सहिस के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल बरामद..... देखे वीडियो

The Last Guardian Playstation 4 Game review

कोरबा ब्रेकिंग :-कसनिया मे चली गोली फरार होने की गिराक मे बाइक दुर्घटना ग्रस्त...... मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक... देखे वीडियो

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

कलश यात्रा के साथ विरजमान हुई माँ दुर्गा सबका पालन पोषण करने वाली मां आदि शक्ति... देखे वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist