• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मध्य भारत में कैंसर उपचार को नई दिशा

by Chandra Kumar Shriwas
September 19, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर, 19 सितम्बर 2025। मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने माननीय  श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में तीसरे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर सिर एवं गर्दन के जटिल कैंसर की लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लेकर प्रतिभागियों के ज्ञान और तकनीकी समझ को मजबूत किया।

इस कार्यशाला का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनिल डी’क्रूज़, निदेशक ऑन्कोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल्स (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई) और डॉ. गौरी पंतवैद्य, प्रोफेसर एवं प्रमुख, सिर एवं गर्दन ऑन्कोसर्जरी विभाग, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई ने किया। देशभर के अग्रणी कैंसर संस्थानों से जुड़े कैंसर सर्जन ने सत्र को और भी समृद्ध बनाया तथा प्रतिभागियों को जटिल सर्जिकल निर्णयों की बारीकियों से अवगत कराया।

सिर एवं गर्दन के कैंसर की बढ़ती संख्या पर चर्चा करते हुए डॉ. अनिल डी’क्रूज़ ने कहा कि पिछले तीन दशकों के दौरान कैंसर की घटनाओं, खासकर थायरॉइड कैंसर में तीन गुना वृद्धि हुई है। यह मुख्यतः सर्जरी से ठीक होने वाला कैंसर है और सही इलाज मिलने पर 99 प्रतिशत मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। लेकिन यदि यह सर्जरी प्रशिक्षित सर्जनों द्वारा न की जाए तो रोगियों की आवाज़, कैल्शियम संतुलन, पैराथायरॉयड कार्यप्रणाली और दीर्घकालिक नियंत्रण पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए सर्जन को हर साल कम से कम 50-60 ऐसी सर्जरी का अनुभव होना चाहिए। मुझे खुशी है कि बीएमसी कॉन्क्लेव ने युवा सर्जनों को सीखने और इन तकनीकों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया।

कॉन्क्लेव उद्घाटन के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि बीएमसी कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में सात देशों और पूरे भारत से आए शिक्षकों, ऑन्कोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं और प्रैक्टिशनर्स की मेजबानी कर रहा है। उनकी उपस्थिति न केवल हमारे राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ उन्नत स्वास्थ्य चर्चाओं और नवाचारों का केंद्र बन रहा है। यह कॉन्क्लेव वैश्विक अनुभव को स्थानीय स्वास्थ्य जरूरतों से जोड़ने की हमारी दृष्टि को साकार करता है।

डॉ. दिवाकर पांडे, सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रमुख, सर्जरी विभाग, बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर ने बताया कि यह इलाज केवल ट्यूमर हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जबड़े की हड्डी और चेहरे की संरचना को पुनर्निर्मित करने तथा भोजन, बोलने और सांस लेने जैसी आवश्यक क्रियाओं को बहाल करने का कार्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इससे मरीज समाज में आत्मविश्वास के साथ लौटकर सामान्य जीवन जी सकता है।

वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (बालको मेडिकल सेंटर) की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि कैंसर केयर का मानकीकरण बेहद जरूरी है। है। इस क्षेत्र के मरीजों को भी वही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए, जो महानगरों दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में मिलता है। इस तरह की पहल और सहयोग के माध्यम से हम स्थानीय युवा सर्जनों को प्रशिक्षित कर स्थानीय क्षमता का निर्माण कर रहे हैं जो सबसे प्रभावी तरीका है।

लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन में देशभर से 150 से अधिक सर्जन और चिकित्सक ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सिर एवं गर्दन कैंसर के मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट पर शैक्षणिक व्याख्यान और पैनल चर्चा आयोजित हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विचार साझा किए।

Tags: मध्य भारत मे कैंसर उपचार की नई दिशा
Previous Post

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन माँगा जिलेवासिंयो के लिए आशीर्वाद माँगा जिलेवासिंयो के लिए आशीर्वाद

Next Post

These Are the 5 Big Tech Stories to Watch in 2017

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

These Are the 5 Big Tech Stories to Watch in 2017

“अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी”

मोटरसायकल चोरी करने वाला आरोपी संजय सहिस गिरफ्तार आरोपी संजय सहिस के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल बरामद..... देखे वीडियो

The Last Guardian Playstation 4 Game review

कोरबा ब्रेकिंग :-कसनिया मे चली गोली फरार होने की गिराक मे बाइक दुर्घटना ग्रस्त...... मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक... देखे वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist