• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Chhattisgarh News

ऑर्थो पेशेंट की मौत पर बवाल, ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही

by Chandra Kumar Shriwas
August 12, 2025
in Chhattisgarh News
0
ऑर्थो पेशेंट की मौत पर बवाल, ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऑर्थो पेशेंट की मौत पर बवाल, ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही के गंभीर आरोप डीडी नगर थाना में प्रदर्शन, डायरेक्टर के कारोबारी रोल पर भी उठे सवाल

 

राजधानी रायपुर का ओम मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। घुटने के नीचे के मामूली इलाज के लिए भर्ती एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए और डीडी नगर थाना पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

परिजनों का आरोप है कि साधारण ऑर्थो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान चली गई। सवाल उठाया गया कि छोटी सी हड्डी के ऑपरेशन में आखिर मौत कैसे हो सकती है? परिजनों ने कहा, “तीन-चार दिन से ऑपरेशन टालते रहे, आज अचानक वेंटिलेटर पर डाल दिया और देखने तक नहीं दिया। जब पूछो तो जवाब नहीं। यह सीधी-सीधी लापरवाही है।”

विरोध कर रहे लोगों ने अस्पताल के डायरेक्टर विक्की अग्रवाल पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अग्रवाल खुद को न्यूज़ चैनल का मालिक बताते हैं और मीडिया के प्रभाव के जरिए अस्पताल पर लगे आरोपों को दबाने की कोशिश करते हैं।

पुराने विवादों में भी घिरा अस्पताल
यह पहला मौका नहीं है जब ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप लगे हों। इससे पहले भी:

एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे।

एक मरीज को गलत दवा देने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि बिना ज़रूरत के मरीजों को ICU में भर्ती कर भारी-भरकम बिल वसूला जाता है।

अस्पताल प्रबंधन का पक्ष
अस्पताल डायरेक्टर विक्की अग्रवाल ने कहा कि महिला चार-पांच दिन पहले भर्ती हुई थी और उसकी मौत हो गई। उनके मुताबिक महिला को महिलाओं से जुड़ी समस्या थी, जिसके कारण ऑर्थो सर्जरी में देरी हुई। उन्होंने दावा किया कि मौत के मामलों में अस्पताल पैसे नहीं लेता। वहीं, परिजनों ने उनके बयान को झूठा बताते हुए कहा कि वे पहली बार इस अस्पताल में आए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला महज़ एक मरीज की मौत का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही और मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ का है। जब इलाज के नाम पर जीवन की कीमत वसूली जाने लगे, तो ऐसे अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई ज़रूरी हो जाती है।

 

वाइट/ मृतक परिजन

व्हाइट/ विक्की अग्रवाल डायरेक्टर ओम हॉस्पिटल

Tags: ऑर्थो पेशेंट की मौत पर बवालओम हॉस्पिटल पर लापरवाही
Previous Post

देर रात अज्ञात कारण वश युवक ने लगाई फांसी

Next Post

Ducati has all the cards’ to win 2017 MotoGP title, says CEO

Related Posts

हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से था फरार,

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

अपराध क्र. 280/2024  धारा 296,351(3),115(2),332(सी) बी. एन. एस *ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के...

आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

अपराध क्र.: 196/2026धारा: 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022---◼️ आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार◼️...

बोदरी में सीएमओ की मनमानी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ा विवाद

by Chandra Kumar Shriwas
May 4, 2026
0

बिलासपुर जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बोदरी से एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सीएमओ प्रदीप मिश्रा...

Big breking :-1 किलोग्राम सोने का बिस्किट 10 लाख में सौदा,, आरोपी गिरफ्तार,,देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
May 2, 2026
0

अपराध क्रमांक – 99/2026धारा – 318(2)(4), 225, 112(2), 3(5) बी.एन.एस.घटना का संक्षिप्त विवरण :प्रार्थी उमेन्द्र साहू निवासी तिलकपुर जिला मुंगेली...

टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

by Chandra Kumar Shriwas
April 29, 2026
0

बिलासपुर -10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद...

अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और डिप्टी रेंजर   50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । एक मामले में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत रकम l ACB की बड़ी कार्यवाही….. देखे वीडियो

by Chandra Kumar Shriwas
March 26, 2026
0

*  एसीबी बिलासपुर की मुंगेली जिले में बड़ी  ट्रैप कार्यवाही।* * अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के  रेंजर  और...

Next Post

Ducati has all the cards' to win 2017 MotoGP title, says CEO

The WikiLeaks Emails Show How a Clinton White House Might Operate

कोरबा ब्रेकिंग

Donald Trump Is Sworn In as President, Capping His Swift Ascent

Happy Independence Day! Divya Kurre

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! दिव्या कुर्रे

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist