बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,
बांकी मोंगरा के कुधरीपारा में पीडीएस (PDS) राशन वितरण में अनियमितता को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। यह मामला न केवल सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि राशन दुकान संचालकों की कार्यप्रणाली को भी उजागर करता है।
1. महिलाओं का आक्रोश और चक्काजाम
बांकी मोंगरा क्षेत्र के कुधरीपारा की बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का मुख्य आरोप है कि उन्हें महीनों से राशन के लिए दौड़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि समय पर राशन न मिलने के कारण उनके घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।
2. आरोप राशन की कालाबाजारी
ग्रामीण महिलाओं ने राशन दुकान संचालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं:
समय पर वितरण का अभाव: हितग्राहियों को बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं और दुकान अक्सर बंद मिलती है या अभी राशन नहीं मिलेगा कभी चना, कभी शक़्कर दिया जाता है
दुर्व्यवहार: राशन मांग जाने पर महिलाओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।
3. संचालिका का कबूलनामा (सबसे चौंकाने वाला पहलू)
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब मिडिया के पूछताछ के दौरान राशन दुकान संचालिका ने खुद यह स्वीकार किया कि उन्होंने हितग्राहियों से ही पीडीएस का चावल खरीदा है।
सरकारी नियमों के अनुसार, पीडीएस का चावल खरीदना या बेचना दंडनीय अपराध है। संचालिका का यह कबूलनामा सीधे तौर पर सरकारी राशन की अवैध खरीद-फरोख्त (Recycling) की पुष्टि करता है।
4. प्रशासनिक हस्तक्षेप
सड़क जाम और बढ़ते हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को शांत कराने और समस्याओ का समाधान करने का प्रयास कर रहे है l
राशन दुकान को किसी दूसरे समूह या जिम्मेदार व्यक्ति को सौंपा जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न हो।
5.
फिलहाल खाद्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर किस प्रकार की कार्यवाही करती है। संचालिका के मौखिक कबूलनामे के आधार पर उन पर विभागीय कार्रवाई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराती है या नहीं
*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*
*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...












